27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या वरुण धवन और खेसारी लाल यादव का डांस पूल में गिरने का मजेदार वीडियो वायरल हो गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या वरुण धवन और खेसारी लाल यादव का डांस पूल में गिरने का मजेदार वीडियो वायरल हो गया?

सारांश

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का डांस करते हुए एक मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ है। वीडियो में वरुण पूल में गिरते हैं, लेकिन डांस करना नहीं छोड़ते। जानिए इस वायरल वीडियो की खास बातें और वरुण की नई फिल्म के बारे में।

मुख्य बातें

वरुण धवन और खेसारी लाल यादव का डांस वीडियो वायरल है।
वीडियो में दोनों ने पूल में गिरकर भी डांस जारी रखा।
'पनवाड़ी' गाना होली स्पेशल सॉन्ग है।
फिल्म ' सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ' 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है।

मुंबई, 22 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिलचस्प वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वे भोजपुरी के स्टार खेसारी लाल यादव के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे प्रशंसक बार-बार देख रहे हैं।

वीडियो में वरुण धवन और खेसारी लाल यादव दोनों मिलकर 'पनवाड़ी' गाने के हुक स्टेप पर बेहतरीन डांस कर रहे हैं। डांस करते समय वरुण धवन अचानक पीछे की तरफ स्विमिंग पूल में गिर जाते हैं। जैसे ही वे गिरते हैं, खेसारी भी बिना समय गंवाए उनके पीछे कूद पड़ते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि पूल में गिरने के बावजूद दोनों डांस करना नहीं छोड़ते। वे पानी के अंदर भी डांस करते हैं और पूरी मस्ती के साथ गाने पर प्रदर्शन करते हैं।

वरुण धवन ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "कौन जानता था कि 'पनवाड़ी के पीछे वाली पतली गली में' स्विमिंग पूल होगा?" इसके साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का जिक्र किया, जो 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। उन्होंने भोजपुरी समाज को भी नमस्कार किया।

'पनवाड़ी' गाना फिल्म का एक होली स्पेशल सॉन्ग है। इस गाने में भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और अन्य कलाकारों जैसे देव नेगी, प्रीतम, निकिता गांधी और अकासा ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल जयराज ने लिखे हैं और संगीत एपीएस ने दिया है।

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। यह वरुण धवन और शशांक खेतान की तीसरी फिल्म है। इसके पहले दोनों ने 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में साथ काम किया था।

इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी दिखाई देगी। इससे पहले दोनों ने साल 2023 में आई फिल्म 'बवाल' में साथ काम किया था।

फिल्म में रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वरुण धवन किस गाने पर डांस कर रहे थे?
वरुण धवन और खेसारी लाल यादव 'पनवाड़ी' गाने पर डांस कर रहे थे।
क्या वरुण धवन का वीडियो वायरल हुआ?
हाँ, वरुण धवन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' कब रिलीज होगी?
यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले