क्या विक्रम भट्ट और उनकी बेटी पर 13.5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या विक्रम भट्ट और उनकी बेटी पर 13.5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ?

सारांश

विक्रम भट्ट की परेशानियाँ बढ़ गई हैं। उन्हें और उनकी बेटी को 13.5 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में वर्सोवा पुलिस द्वारा जांच का सामना करना पड़ रहा है। जानें इस मामले के पीछे की कहानी और भट्ट दंपत्ति की वर्तमान स्थिति।

मुख्य बातें

विक्रम भट्ट और उनकी बेटी पर 13.5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप।
इकोनॉमिक ऑफेंस विंग द्वारा जांच जारी है।
विक्रम भट्ट पहले से 30 करोड़ रुपए के मामले में जेल में हैं।

मुंबई, 24 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पहले से ही उदयपुर जेल में बंद मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर विक्रम भट्ट की समस्याएँ और बढ़ने वाली हैं। अब वर्सोवा पुलिस स्टेशन में विक्रम भट्ट और उनकी बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी का एक नया मामला दर्ज किया गया है, जिसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। इस बार मामला 13.5 करोड़ रुपए की ठगी का है।

जानकारी के अनुसार, विक्रम भट्ट और उनकी बेटी ने एक बिजनेसमैन से फिल्मों में निवेश के बदले अच्छे रिटर्न का वादा किया था। बिजनेसमैन से 13.5 करोड़ रुपए लिए गए, लेकिन रकम वापस नहीं की गई।

इस मामले में इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने विक्रम भट्ट और उनकी बेटी कृष्णा भट्ट के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया है। इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने इस केस की अगली जांच अपने पास ट्रांसफर कर ली है।

30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में विक्रम भट्ट पहले ही अपनी पत्नी के साथ उदयपुर जेल में हैं। निर्माता को पहले दिसंबर की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था और फिर 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। खराब तबीयत का हवाला देकर दंपत्ति ने उदयपुर की अदालत में जमानत के लिए याचिका दायर की, लेकिन 17 दिसंबर को कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया। दंपत्ति जल्द ही जोधपुर हाईकोर्ट का रुख करेगा।

इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक डॉक्टर अजय मुर्डिया ने भट्ट दंपत्ति पर 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था, जिनके देशभर में इंदिरा आईवीएफ सेंटर हैं। मुंबई में विक्रम भट्ट और कारोबारी की मुलाकात हुई थी, जहां कारोबारी अपनी पत्नी इंदिरा पर बायोपिक बनवाना चाहते थे। दोनों के बीच बायोपिक के साथ 4 फिल्मों का कॉन्ट्रेक्ट साइन हुआ और रकम के तौर पर 44.29 करोड़ रुपए दिए गए थे। 4 में से कुछ फिल्मों की शूटिंग हुई और कुछ की नहीं। पैसे वापस मांगने पर टालमटोल करने पर कारोबारी ने पुलिस की मदद ली।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे यह संदेश मिलता है कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विक्रम भट्ट पर कौन सा मामला दर्ज हुआ है?
विक्रम भट्ट और उनकी बेटी पर 13.5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।
विक्रम भट्ट को पहले से किस मामले में जेल में रखा गया है?
विक्रम भट्ट को 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में उदयपुर जेल में रखा गया है।
क्या विक्रम भट्ट को जमानत मिली?
नहीं, कोर्ट ने विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
राष्ट्र प्रेस