12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नए साल के जश्न को लेकर विशाल जेठवा ने कहा, 'इस बार अपने मां के बिना मनाऊंगा'?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नए साल के जश्न को लेकर विशाल जेठवा ने कहा, 'इस बार अपने मां के बिना मनाऊंगा'?

सारांश

विशाल जेठवा ने नए साल के जश्न को लेकर अपनी भावनाओं को साझा किया है। इस बार वह अपनी मां के बिना नए साल का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं, जो उनके लिए एक नई चुनौती है। आइए जानें उनकी जीवन की इस महत्वपूर्ण घटना के बारे में।

मुख्य बातें

विशाल जेठवा का परिवार के प्रति गहरा प्रेम नए साल का जश्न पारिवारिक संबंधों का प्रतीक भविष्य की योजनाओं में मां को लंदन ले जाने का सपना 'होमबाउंड' फिल्म का ऑस्कर में नामांकन शांत जगह पर समय बिताने का महत्व

मुंबई, 29 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता विशाल जेठवा ने नए साल के अवसर पर राष्ट्र प्रेस को दिए एक विशेष इंटरव्यू में कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि उनके लिए नया साल हमेशा परिवार के साथ बिताए गए शांत और सुकून भरे पलों का प्रतीक रहा है।

विशाल का मानना है कि यदि साल की शुरुआत परिवार के साथ की जाए, तो पूरा वर्ष सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहता है।

राष्ट्र प्रेस से बातचीत करते हुए विशाल जेठवा ने कहा, ''मैं हमेशा से नया साल अपने परिवार के साथ मनाता रहा हूं। मेरे लिए यह सिर्फ एक तिथि बदलने का दिन नहीं है, बल्कि साथ रहने का एक वादा है। साल के पहले दिन परिवार का साथ होना यह एहसास दिलाता है कि जिंदगी में चाहे कुछ भी बदल जाए, अपनों का साथ सबसे बड़ी ताकत है। मैं कभी भी शोर-शराबे के साथ, नाइट पार्टियों या भव्य आयोजनों के जरिए नए साल का जश्न नहीं मनाता। मेरे लिए खुशी का मतलब है घर पर रहना या फिर परिवार के साथ किसी शांत जगह पर समय बिताना।''

विशाल ने आगे कहा, ''इस बार नया साल मेरे लिए थोड़ा भावनात्मक होने वाला है, क्योंकि यह पहला मौका होगा जब मैं नया साल अपनी मां के बिना मनाऊंगा। मेरी मां पिछले 30 दिनों से लंदन में हैं। वह वहां हर पल का आनंद ले रही हैं। नए साल पर उनकी गैरमौजूदगी मुझे खलेगी, क्योंकि वह हमेशा इस मौके पर मेरे साथ होती हैं, लेकिन उन्हें खुश देखकर मुझे अंदर से सुकून मिलता है।''

विशाल ने यह भी बताया कि अपनी मां को लंदन ले जाना उनका एक बहुत पुराना सपना था। उन्होंने कहा कि जब उनकी फिल्म 'होमबाउंड' के प्रमोशन के लिए वह लंदन गए, तब उन्हें यह सपना पूरा करने का अवसर मिला। यह उनके जीवन के सबसे भावुक और यादगार पलों में से एक रहा।

विशाल जेठवा की फिल्म 'होमबाउंड' को आगामी ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह फिल्म बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की श्रेणी में शामिल की गई है और इसका मुकाबला विश्व के कई देशों की चर्चित फिल्मों से होगा। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नीरज घायवान ने किया है।

अर्जेंटीना, ब्राजील, फ्रांस, जर्मनी, जापान, दक्षिण कोरिया, स्पेन और कई अन्य देशों की फिल्मों के साथ 'होमबाउंड' का नाम ऑस्कर की सूची में शामिल होना भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की बात है।

संपादकीय दृष्टिकोण

परिवार और अपनों का साथ सबसे महत्वपूर्ण होता है।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विशाल जेठवा ने नए साल के जश्न के बारे में क्या कहा?
विशाल ने कहा कि वह हमेशा अपने परिवार के साथ नया साल मनाते आए हैं और इस बार वह अपनी मां के बिना इसे मनाएंगे, जो उनके लिए भावनात्मक होगा।
'होमबाउंड' फिल्म को ऑस्कर में कैसे नामित किया गया?
'होमबाउंड' फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की बात है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले