21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एलोवेरा और हल्दी का फेस पैक: सस्ते और प्राकृतिक नुस्खे से पाएं खूबसूरत त्वचा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एलोवेरा और हल्दी का फेस पैक: सस्ते और प्राकृतिक नुस्खे से पाएं खूबसूरत त्वचा

सारांश

गर्मियों में त्वचा की समस्याओं से परेशान हैं? जानिए कैसे एलोवेरा और हल्दी का फेस पैक आपके चेहरे को चमकदार बना सकता है। यह सस्ता और प्राकृतिक उपाय आपके दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करेगा।

मुख्य बातें

एलोवेरा और हल्दी का मिश्रण त्वचा के लिए फायदेमंद है।
यह प्राकृतिक पैक दाग-धब्बों को कम करता है।
इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।
सप्ताह में 2-3 बार उपयोग करने से त्वचा में निखार आता है।
संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। गर्मियों में तापमान के बढ़ने और प्रदूषण के कारण चेहरे पर दाग-धब्बे, मुंहासे और फीकी त्वचा की समस्या आम हो गई है। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट पर हजारों रुपए खर्च करने के बावजूद स्थायी निखार नहीं मिल पाता। ऐसे में आयुर्वेद सरल, सस्ता और प्रभावी घरेलू उपाय के रूप में एलोवेरा और हल्दी का फेस पैक इस्तेमाल करने की सलाह देता है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, एलोवेरा और हल्दी दोनों ही त्वचा के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। इनका मिश्रण त्वचा को गहराई से पोषण देता है, सूजन कम करता है और मुंहासों तथा दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाता है। यह नेचुरल फेस पैक गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए बेहद कारगर है। इसके नियमित इस्तेमाल से दाग-धब्बे कम होते हैं, त्वचा हाइड्रेट रहती है और प्राकृतिक चमक वापस आती है।

एलोवेरा विटामिन ए, सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है, जलन और सूजन कम करता है। साथ ही सनबर्न से राहत देता है। वहीं, हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों से युक्त है। यह मुंहासे, दाग-धब्बे, झुर्रियां कम करता है और त्वचा को निखारता है।

दोनों को मिलाकर बनाया गया फेस पैक त्वचा को डिटॉक्स करता है, डेड स्किन हटाता है, पोर्स साफ करता है और प्राकृतिक ग्लो लाता है। यह हाइपरपिगमेंटेशन और बढ़ती उम्र की निशानियों को भी कम करने में मदद करता है।

खास बात है कि ये पैक घर पर ही आसानी से बनाया जा सकता है। इसके लिए २ बड़े चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें। इसमें आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। वैकल्पिक रूप से १ चम्मच शहद या दही भी डाल सकते हैं। इसे अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।

अब चेहरे को साफ करने के बाद इस पैक को १०-१५ मिनट के लिए लगाएं। फिर गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में २-३ बार इस्तेमाल करने से चेहरा चमकदार और मुलायम हो जाता है।

गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए एलोवेरा और हल्दी का यह घरेलू पैक महंगे उत्पादों से बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि, कुछ सावधानी भी बरतें जैसे संवेदनशील त्वचा वाले लोग सावधानी से इस्तेमाल करें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो त्वचा की समस्याओं के समाधान के लिए अत्यंत लाभकारी हो सकता है।
RashtraPress
21 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या एलोवेरा और हल्दी का फेस पैक हर किसी के लिए सुरक्षित है?
हाँ, लेकिन संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को इसे सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए।
इस पैक को कितनी बार लगाना चाहिए?
हफ्ते में 2-3 बार इसका उपयोग करना चाहिए।
क्या यह पैक दाग-धब्बे हटाने में मदद करता है?
जी हाँ, नियमित उपयोग से दाग-धब्बे कम होते हैं।
इस पैक को बनाने के लिए कौन-कौन से सामग्री चाहिए?
ताजा एलोवेरा जेल, हल्दी पाउडर, और Optional शहद या दही।
क्या इस पैक का कोई साइड इफेक्ट है?
यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो पहले पैच टेस्ट करें।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले