27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

गर्मी में बालों की देखभाल: शैंपू-कंडीशनर छोड़ें, एलोवेरा अपनाएं

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
गर्मी में बालों की देखभाल: शैंपू-कंडीशनर छोड़ें, एलोवेरा अपनाएं

सारांश

गर्मियों में बालों की देखभाल करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। तेज धूप और पसीने के कारण बाल कमजोर होते हैं। जानें कैसे एलोवेरा आपकी मदद कर सकता है।

मुख्य बातें

एलोवेरा बालों को मज़बूत बनाता है।
यह स्कैल्प से अतिरिक्त तेल और डैंड्रफ को हटाता है।
गर्मी में बालों की देखभाल के लिए एक प्राकृतिक उपाय है।
नियमित उपयोग से बालों का झड़ना कम होता है।

नई दिल्ली, 23 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। गर्मियों का मौसम कई समस्याओं का सामना करने के लिए मजबूर करता है। तेज धूप, पसीना और धूल के कारण बाल कमजोर होने लगते हैं, जिससे झड़ने की समस्या बढ़ जाती है और स्कैल्प में खुजली एवं डैंड्रफ की समस्या आम हो जाती है। इस स्थिति में एलोवेरा शैंपू-कंडीशनर से कहीं अधिक प्रभावी साबित हो सकता है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के अनुसार, एलोवेरा बालों की देखभाल के लिए एक प्राकृतिक और विश्वसनीय उपाय है। यह स्कैल्प की गहराई में जाकर सफाई करता है, जड़ों को मज़बूत बनाता है और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। एलोवेरा में प्राकृतिक एंजाइम, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। यह स्कैल्प पर मौजूद अतिरिक्त तेल को हटाता है, जिससे तैलीय बालों की समस्या समाप्त होती है। साथ ही, यह बालों की जड़ों को पोषण प्रदान करता है, जिससे टूटने-झड़ने की समस्या कम होती है और बालों को मरम्मत में मदद मिलती है।

एलोवेरा के एंटी-फंगल गुण डैंड्रफ और फंगल इंफेक्शन को कम करते हैं। यह खुजली को शांत करने में भी बेहद प्रभावी है। गर्मियों में पसीने से होने वाली जलन और इरिटेशन से भी यह तुरंत राहत प्रदान करता है। एलोवेरा से बालों की देखभाल के लिए सरल तरीके हैं। इसके लिए ताज़ा एलोवेरा जेल निकालकर स्कैल्प पर लगाएं और 30-40 मिनट बाद हल्के शैंपू से धो लें।

सप्ताह में 2-3 बार एलोवेरा जेल में नारियल तेल मिलाकर सिर की मालिश करें। एलोवेरा जेल को नींबू के रस के साथ मिलाने से डैंड्रफ और अतिरिक्त तेल कम होता है। बालों में एलोवेरा जेल को रातभर लगाने से सुबह धोने पर बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं।

आयुर्वेद के विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित रूप से एलोवेरा का उपयोग करने से बालों की जड़ें मज़बूत होती हैं, इनका झड़ना कम होता है और स्कैल्प स्वस्थ रहता है। गर्मियों में केमिकल युक्त शैंपू से बचने के लिए यह सबसे सरल और सुरक्षित तरीका है। एलोवेरा न केवल बालों को पोषण देता है, बल्कि स्कैल्प को ठंडक भी प्रदान करता है। इसे घर पर आसानी से उपयोग करके गर्मियों में बालों की बेहतर देखभाल की जा सकती है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि बालों को भी मजबूत बनाता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एलोवेरा से बालों की देखभाल कैसे करें?
ताज़ा एलोवेरा जेल को स्कैल्प पर लगाएं और 30-40 मिनट बाद हल्के शैंपू से धो लें।
क्या एलोवेरा डैंड्रफ को कम करता है?
हां, एलोवेरा के एंटी-फंगल गुण डैंड्रफ को कम करने में मदद करते हैं।
गर्मी में बालों की देखभाल के लिए कौन सा उपाय सबसे अच्छा है?
गर्मी में एलोवेरा का उपयोग सबसे सरल और सुरक्षित उपाय है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले