29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

गर्मी में एलोवेरा जूस: ठंडक, चमकती त्वचा और पाचन स्वास्थ्य का सर्वोत्तम उपाय

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
गर्मी में एलोवेरा जूस: ठंडक, चमकती त्वचा और पाचन स्वास्थ्य का सर्वोत्तम उपाय

सारांश

गर्मियों में पसीना और थकान से राहत पाने के लिए एलोवेरा जूस एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है। इसे नियमित पीने से न केवल ठंडक मिलती है बल्कि यह त्वचा की चमक और पाचन में सुधार करता है। जानिए इसके अन्य लाभ।

मुख्य बातें

एलोवेरा जूस गर्मियों में शरीर को ठंडक प्रदान करता है।
यह त्वचा की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
यह हाइड्रेशन में सहायक है।
गर्भवती महिलाएं सेवन से पहले सलाह लें।

नई दिल्ली, 29 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। गर्मियों की शुरुआत होते ही लोगों को पसीना, थकान, डिहाइड्रेशन और त्वचा की समस्याएं परेशान करने लगती हैं। ऐसे में प्राकृतिक और ठंडक देने वाले घरेलू नुस्खों की मांग बढ़ जाती है। एलोवेरा जूस गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने का एक बेहतरीन और सरल उपाय है।

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भी गर्मी में एलोवेरा जूस के सेवन की सिफारिश करता है। एलोवेरा या घृतकुमारी एक ऐसा पौधा है जिसमें ठंडा और चिपचिपा जेल होता है। इसे जूस बनाकर पीने से गर्मी में कई लाभ मिलते हैं। सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर को अंदर से ठंडक देता है और गर्मी के प्रभाव को कम करता है। नियमित सेवन से त्वचा को निखार मिलता है और पेट साफ रहता है।

गर्मी में शरीर का तापमान बढ़ता है, ऐसे में एलोवेरा जूस ठंडक प्रदान करता है। यह प्राकृतिक रूप से शीतल गुण वाला होता है। इससे गर्मी लगना, चक्कर आना और बेचैनी कम होती है। त्वचा के लिए यह फायदेमंद है। गर्मियों में त्वचा रूखी, चिपचिपी या दाने वाली हो जाती है। नियमित एलोवेरा जूस पीने से त्वचा नरम, चमकदार और स्वस्थ बनी रहती है। यह मुंहासों और दाग-धब्बों को भी कम करने में मदद करता है। इसका पैक बनाकर लगाने से त्वचा से संबंधित समस्याएं दूर रहती हैं।

एलोवेरा पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। गर्मियों में पेट की समस्याएं जैसे कब्ज, एसिडिटी और गैस आम हैं। एलोवेरा जूस पेट को साफ रखता है, पाचन सुधारता है और कब्ज से राहत दिलाता है। गर्मियों में ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। एलोवेरा जूस शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार होता है और प्यास बुझाने में भी सहायक है। इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो गर्मी में कमजोर हो रहे इम्यून सिस्टम को मजबूत रखते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, ताजा एलोवेरा का जेल निकालकर पानी में मिलाएं। इसमें स्वादानुसार नींबू का रस और थोड़ा शहद या काला नमक भी डाल सकते हैं। सुबह खाली पेट एक गिलास पीना सबसे अच्छा रहता है। बाजार में भी तैयार एलोवेरा जूस उपलब्ध है, लेकिन ताजा और बिना चीनी वाला बेहतर होता है।

गर्मी के मौसम में एलोवेरा जूस का सेवन शरीर की शीतलता बनाए रखता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करता है। गर्भवती महिलाएं, बच्चे और कोई गंभीर बीमारी वाले लोग डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही इसका सेवन करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एलोवेरा जूस पीने के क्या फायदे हैं?
एलोवेरा जूस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है, त्वचा में निखार आता है और पाचन में सुधार होता है।
क्या गर्भवती महिलाएं एलोवेरा जूस पी सकती हैं?
गर्भवती महिलाएं एलोवेरा जूस का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
एलोवेरा जूस का सही समय कब है?
सुबह खाली पेट एक गिलास एलोवेरा जूस पीना सबसे लाभकारी होता है।
बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जूस कैसे हैं?
बाजार में तैयार एलोवेरा जूस उपलब्ध हैं, लेकिन ताजा और बिना चीनी वाला विकल्प अधिक फायदेमंद होता है।
एलोवेरा जूस से कितनी जल्दी परिणाम मिलते हैं?
नियमित सेवन से कुछ हफ्तों में त्वचा में निखार और पाचन में सुधार देखा जा सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले