26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

गर्मी में बेल का शरबत: पाचन में सुधार और ऊर्जा का स्रोत

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
गर्मी में बेल का शरबत: पाचन में सुधार और ऊर्जा का स्रोत

सारांश

गर्मी के मौसम में पेट की समस्याओं से राहत पाने के लिए बेल का शरबत एक बेहतरीन विकल्प है। यह न केवल पाचन को सुधारता है, बल्कि शरीर को ठंडक और ऊर्जा भी प्रदान करता है। जानें इसके और फायदे!

मुख्य बातें

बेल का शरबत पाचन तंत्र को मजबूत करता है।
यह गर्मियों में शरीर को ठंडक और ऊर्जा प्रदान करता है।
रक्त शुद्धि के लिए लाभकारी है।
महिलाओं के लिए दूध बढ़ाने में मदद करता है।
इसे बनाना आसान और प्राकृतिक है।

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। जैसे ही गर्मी का मौसम आता है, पेट की समस्याएं बढ़ जाती हैं। आमतौर पर अपच, गैस, कब्ज और थकान जैसी दिक्कतें सामने आती हैं। इसके साथ ही डिहाइड्रेशन भी एक बड़ी समस्या बन जाती है। ऐसे में, बाजार में मिलने वाले मीठे ठंडे पेय पदार्थों के बजाय, घर पर बनाया गया बेल का शरबत स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन और प्राकृतिक विकल्प है।

यह न केवल पेट को आराम देता है, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडा और ऊर्जा भी प्रदान करता है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, गर्मियों में बेल का शरबत शरीर को तंदरुस्त रखने के लिए एक पुराना और प्रभावी उपाय है। बेल में फाइबर, प्रोटीन, आयरन एवं अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह पेय सस्ता, आसानी से बनने वाला और पूरी तरह से प्राकृतिक है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है: बेल में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो अपच, गैस, कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याओं को जड़ से समाप्त करता है। यह पेट को साफ रखता है और पाइल्स में भी राहत पहुंचाता है।

दस्त और डायरिया पर प्रभावी: गर्मियों में दस्त को नियंत्रित करने के लिए बेल का शरबत बहुत ही प्रभावी माना जाता है।

शरीर को ठंडक और ऊर्जा प्रदान करता है: गर्मी में बार-बार पसीना आने से शरीर कमजोर हो जाता है। बेल का शरबत प्यास बुझाता है, डिहाइड्रेशन से बचाता है, और दिनभर तरोताजा रखता है।

रक्त शुद्धि और त्वचा के लिए लाभदायक: यह खून को साफ करता है, शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालता है, और त्वचा को स्वस्थ एवं चमकदार बनाता है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद: इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

महिलाओं के लिए विशेष लाभ: प्रसव के बाद यह दूध बढ़ाने में मदद करता है और शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करता है।

बेल का शरबत बनाना भी आसान है। इसके लिए ताजा बेल का गूदा निकालकर अच्छे से पीस लें। इसमें ठंडा पानी, थोड़ा काला नमक, जीरा पाउडर और स्वाद के अनुसार शहद या गुड़ मिलाएं। अच्छे से मिलाकर ठंडा करके पिएं। गर्मियों में रोज सुबह खाली पेट या दोपहर के भोजन के बाद एक गिलास बेल का शरबत पीने से पेट स्वस्थ रहता है और पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है। यह न केवल पाचन संबंधी समस्याओं से राहत देता है, बल्कि गर्मी के मौसम में शरीर को प्राकृतिक ठंडक भी प्रदान करता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह हमारी सेहत के लिए भी कई लाभकारी गुणों से भरा है। इसे अपने दैनिक आहार में शामिल करके, हम कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बेल का शरबत कैसे बनाते हैं?
ताजा बेल का गूदा निकालकर उसे पीस लें। इसमें ठंडा पानी, काला नमक, जीरा पाउडर और स्वाद अनुसार शहद या गुड़ मिलाकर अच्छे से मिलाएं।
बेल का शरबत पीने के फायदे क्या हैं?
यह पाचन में सुधार करता है, शरीर को ठंडक और ऊर्जा देता है, रक्त को शुद्ध करता है, और त्वचा को स्वस्थ बनाता है।
क्या बेल का शरबत गर्मियों में पीना सुरक्षित है?
हां, बेल का शरबत गर्मियों में शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है और यह डिहाइड्रेशन से बचाता है।
क्या बेल का शरबत महिलाओं के लिए फायदेमंद है?
जी हां, यह प्रसव के बाद महिलाओं के लिए दूध बढ़ाने में मदद करता है और पोषण प्रदान करता है।
बेल का शरबत कब पीना चाहिए?
गर्मियों में सुबह खाली पेट या दोपहर के भोजन के बाद एक गिलास बेल का शरबत पीना फायदेमंद होता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले