27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रात को त्रिफला का दूध के साथ सेवन करना फायदेमंद है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रात को त्रिफला का दूध के साथ सेवन करना फायदेमंद है?

सारांश

क्या आप मानसिक तनाव से परेशान हैं? जानें कैसे त्रिफला और दूध का संयोजन आपकी सेहत को लाभ पहुंचा सकता है। इसमें छिपे हैं कई स्वास्थ्य लाभ, जो आपकी जीवनशैली को बेहतर बना सकते हैं। आज ही इस अद्भुत क्रिया के बारे में जानें!

मुख्य बातें

त्रिफला का सेवन आपकी पाचन शक्ति को बेहतर बनाता है।
यह मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है।
रात के समय सेवन करने से लाभ अधिक होता है।
स्किन और बालों की सेहत के लिए लाभकारी।
त्रिफला में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्सीफाई करते हैं।

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत को जड़ी बूटियों का केंद्र माना जाता है। यहां उत्तर से लेकर दक्षिण तक जड़ी बूटियों का खजाना छिपा है। इन्हीं में से एक त्रिफला को विशेष जड़ी बूटी माना गया है। त्रिफला में हरड़, बहेड़ा और आंवला शामिल हैं, जिनसे मिलकर यह चूर्ण बनता है।

त्रिफला शरीर के तीनों दोषों वात, पित्त और कफ को संतुलित करता है, लेकिन यदि इसे दूध के साथ लिया जाए तो यह शरीर की कई बीमारियों को कम करने और अनेक मानसिक परेशानियों को दूर करने में भी सहायक होता है।

त्रिफला अकेले ही नेत्र, बुद्धि और लंबी आयु प्रदान करता है, क्योंकि इसमें एंटीबायोटिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई गुण होते हैं। इसके सेवन से पाचन शक्ति बेहतर होती है। यह चेहरे पर उम्र के प्रभाव को कम करता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, बालों और चेहरे की चमक को बढ़ाता है और मानसिक तनाव को कम करने में मददगार होता है।

यदि त्रिफला चूर्ण को रात के समय दूध के साथ लिया जाए तो यह अमृत की तरह कार्य करता है। इससे पाचन शक्ति में सुधार होता है। यदि कब्ज, गैस या बार-बार पेट दर्द जैसी समस्याएं परेशान करती हैं, तो त्रिफला को दूध के साथ लिया जा सकता है। यह आंतों की सफाई करता है और आंतों में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करता है।

इसके अतिरिक्त, यदि नींद में कठिनाई होती है तो त्रिफला चूर्ण और दूध का संयोजन बेहतरीन रहेगा। दूध में दिमाग को शांत करने वाला हार्मोन होता है और त्रिफला के साथ मिलकर यह गहरी नींद लाने में मदद करता है।

त्वचा की समस्याओं में भी त्रिफला लाभकारी होता है, क्योंकि इसमें एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाते हैं। त्रिफला दूध के साथ मिलकर रक्त को शुद्ध करता है, जिससे चेहरे पर निखार आता है और दाग-धब्बे कम होते हैं।

हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती के लिए भी त्रिफला दूध के साथ बेहतर कार्य करता है। यह हड्डियों में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है और कोशिकाओं को मजबूत बनाता है।

त्रिफला का सेवन करने का सही समय रात है। एक गिलास दूध के साथ 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन करें। रात में लेना इसलिए आवश्यक है क्योंकि इस समय शरीर खुद को ठीक करने का काम कर रहा होता है और त्रिफला और दूध एक साथ मिलकर शरीर की गंदगी को बाहर निकालने का कार्य करते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

त्रिफला का सेवन भारतीय पारंपरिक चिकित्सा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत करता है। ऐसे उत्पादों का प्रचार करना आवश्यक है जो भारतीय संस्कृति और स्वास्थ्य पर आधारित हों।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

त्रिफला के क्या फायदे हैं?
त्रिफला पाचन में सुधार करता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, और मानसिक तनाव को कम करता है।
त्रिफला का सेवन करने का सही समय क्या है?
रात का समय सबसे अच्छा है क्योंकि इस समय शरीर खुद को ठीक करने का कार्य करता है।
क्या त्रिफला का दूध के साथ सेवन करना सुरक्षित है?
हां, त्रिफला को दूध के साथ लेना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।
क्या त्रिफला से नींद में मदद मिलती है?
जी हां, त्रिफला और दूध का संयोजन नींद लाने में सहायक है।
त्रिफला से त्वचा के लिए क्या लाभ हैं?
त्रिफला में एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले