28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

व्हे प्रोटीन का सेवन करने के बावजूद क्यों नहीं बन रही बॉडी? जानें कारण

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
व्हे प्रोटीन का सेवन करने के बावजूद क्यों नहीं बन रही बॉडी? जानें कारण

सारांश

क्या आप भी प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन कर रहे हैं लेकिन फिर भी बॉडी नहीं बन रही? जानें इसके पीछे के कारण और उपाय।

मुख्य बातें

प्रोटीन का अवशोषण महत्वपूर्ण है।
काली मिर्च और अदरक सेवन से पाचन में सुधार।
पपीता और अनानास शामिल करें।
त्रिकुट का सेवन फायदेमंद है।
अच्छी नींद आवश्यक है।

नई दिल्ली, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। यह सभी को पता है कि प्रोटीन हमारे शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक है। मांसपेशियों के विकास से लेकर कोशिकाओं के निर्माण तक, प्रोटीन की आवश्यकता होती है।

आहार में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए युवा अक्सर सप्लीमेंट का सहारा लेते हैं। आजकल, व्हे प्रोटीन युवाओं की पहली पसंद बन चुका है, लेकिन कई बार व्हे प्रोटीन का सेवन करने के बावजूद वजन नहीं बढ़ता और न ही मांसपेशियां मजबूत होती हैं। ऐसा क्यों?

बॉडी बनाने और प्रोटीन की मात्रा को पूरा करने के लिए व्हे प्रोटीन एक अच्छा विकल्प है, लेकिन इसका अवशोषण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। व्हे प्रोटीन के सेवन से कई लोग पेट फूलने, भारीपन और गैस की समस्या की शिकायत करते हैं। इसका कारण यह हो सकता है कि शरीर प्रोटीन को सही से पचा नहीं पा रहा है। आयुर्वेद में इसे मंद जठराग्नि कहा जाता है। प्रोटीन को सही से तोड़ने के लिए पेट को अधिक मेहनत करनी पड़ती है और इससे ऊर्जा भी लगती है। अगर जठराग्नि कमजोर है, तो पाचन में खामी आती है और प्रोटीन शरीर में सड़ने लगता है, जिससे टॉक्सिन्स की समस्या बढ़ने लगती है।

अब सवाल है कि प्रोटीन को आसानी से कैसे पचाया जा सकता है। आयुर्वेद में काली मिर्च और अदरक को पाचन शक्ति का रक्षक माना गया है। यदि प्रोटीन के साथ काली मिर्च और अदरक का चुटकीभर चूर्ण मिलाया जाए, तो प्रोटीन को पचाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी। इससे शरीर में प्रोटीन का अवशोषण 30 फीसदी बढ़ जाएगा और पेट में भारीपन की समस्या भी नहीं होगी।

पपीता और अनानास भी प्रोटीन को पचाने में मददगार साबित हो सकते हैं। पपीते में पैपेन नाम का एंजाइम होता है, जबकि अनानास में ब्रोमेलैन पाया जाता है। ये दोनों एंजाइम प्रोटीन को तोड़ने में सहायता करते हैं। इसलिए अपने आहार में पपीता और अनानास को जरूर शामिल करें।

प्रोटीन को पचाने के लिए आयुर्वेदिक पाउडर त्रिकुट का सेवन भी लाभकारी होता है। इसमें अदरक, काली मिर्च और पीपली होती हैं, जो मंद पड़ी पाचन अग्नि को तेज करती हैं। इसके साथ ही अच्छी नींद लेना भी आवश्यक है। यदि नींद गहरी और शांत होती है, तो शरीर में प्रोटीन का अवशोषण अच्छे से होता है। अतः यदि आप प्रोटीन सप्लीमेंट का उपयोग कर रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान अवश्य रखें।

संपादकीय दृष्टिकोण

इसके प्रभावी परिणामों के लिए शरीर में प्रोटीन का सही अवशोषण भी आवश्यक है। इस लेख में बताए गए उपायों से युवा बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

व्हे प्रोटीन लेने से वजन क्यों नहीं बढ़ता?
कई बार व्हे प्रोटीन का सेवन करने के बावजूद वजन नहीं बढ़ता क्योंकि शरीर में प्रोटीन का अवशोषण सही से नहीं हो पाता है।
प्रोटीन को पचाने के लिए क्या करना चाहिए?
प्रोटीन के साथ काली मिर्च और अदरक का चूर्ण मिलाना चाहिए। इससे पाचन क्षमता बढ़ती है।
क्या पपीता और अनानास प्रोटीन पाचन में मदद करते हैं?
हाँ, पपीता और अनानास में ऐसे एंजाइम होते हैं जो प्रोटीन को तोड़ने में मदद करते हैं।
त्रिकुट का सेवन कैसे फायदेमंद है?
त्रिकुट पाउडर पाचन अग्नि को तेज करता है, जिससे प्रोटीन का अवशोषण बेहतर होता है।
क्या अच्छी नींद प्रोटीन पाचन में मदद करती है?
जी हाँ, गहरी और शांत नींद लेने से शरीर में प्रोटीन का अवशोषण बेहतर होता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले