क्या हैं वो जरूरी वैक्सीनेशन डोज जिन्हें वयस्कों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हैं वो जरूरी वैक्सीनेशन डोज जिन्हें वयस्कों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?

सारांश

इस लेख में जानें उन जरूरी वैक्सीनेशन डोज के बारे में जो वयस्कों के लिए आवश्यक हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, ये टीके न केवल आपकी सेहत को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाते हैं। जानें कौन से टीके लगवाने चाहिए और क्यों।

मुख्य बातें

फ्लू वैक्सीन हर साल लगवानी चाहिए।
हेपेटाइटिस बी स्वास्थ्यकर्मियों और ट्रैवलर्स के लिए जरूरी है।
एचपीवी वैक्सीन महिलाओं के लिए आवश्यक है।
टेटनस और डिप्थीरिया के बूस्टर्स हर 10 साल में लगवाने चाहिए।
शिंगल्स वैक्सीन 50 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए है।

नई दिल्ली, 19 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। आयुष मंत्रालय समय-समय पर राष्ट्रीय टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाता है। इस दौरान लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया जाता है। इसमें टीकों का महत्व और ये क्यों लगाए जाने चाहिए, इस बारे में लोगों को बताया जाता है।

इसी संदर्भ में नोएडा स्थित सीएचसी भंगेल की सीनियर मेडिकल ऑफिसर और गाइनेकोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. मीरा पाठक ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत की। उन्होंने बताया कि वयस्कों को कौन सी वैक्सीन लगवानी चाहिए, साथ ही यह भी बताया कि ये क्यों आवश्यक है।

डॉ. मीरा पाठक ने बताया कि वयस्कों को कौन-कौन से टीके लगवाने चाहिए। उन्होंने कहा, "फ्लू वैक्सीन, ये हर साल लगती है। इसका स्ट्रेन हर साल बदलता है, इसलिए बड़े लोगों को ये हर वर्ष लगाई जाती है। हर स्ट्रेन के लिए अलग वैक्सीन आती है। उम्रदराज लोगों को जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है, या जो वर्किंग प्रोफेशनल हैं, जिनको क्रोनिक बीमारियां हैं, जैसे कि डायबिटीज, उन्हें ये वैक्सीन लगवानी चाहिए।"

डॉ. मीरा पाठक ने आगे कहा, "दूसरी वैक्सीन जो वयस्कों को लगानी चाहिए वो है हेपेटाइटिस बी। ये उन लोगों को लगवानी चाहिए जो हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स हैं, ट्रैवल करते हैं, या हाई रिस्क पर रहने वाले लोग हैं। तीसरी वैक्सीन है एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन, जो महिलाओं को लगवानी चाहिए। जो महिलाएं 45 तक की हैं, ये उन्हें लगवानी चाहिए। चौथी वैक्सीन है टेटनस और डिप्थीरिया की। इनके बूस्टर्स प्रत्येक एडल्ट को हर 10 साल में लगने चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "पांचवीं वैक्सीन है शिंगल्स, जो 50 साल से ऊपर के बुजुर्ग एडल्ट को लगनी चाहिए। इनके अलावा जो वैक्सीन एडल्ट्स को लगती हैं वो ट्रैवल वैक्सीन होती हैं। टीडैप, एमएमआर, फ्लू की वैक्सीन और पोलियो की वैक्सीन। ये रूटीन वैक्सीन्स हैं।"

इसके अलावा, डॉ. मीरा ने बताया कि कुछ एरिया-स्पेसिफिक वैक्सीन भी हैं, जैसे दक्षिण एशिया में जाने वालों को टाइफाइड का टीका लगवाना चाहिए, जो हज के लिए जाते हैं वो मेनिंगोकोकल वैक्सीन लगवाएं, और जो अफ्रीका या दक्षिण अमेरिका जा रहे हैं वो येलो फीवर की वैक्सीन लगवाकर जाएं।

डॉक्टर ने ये भी बताया कि जो लोग ये टीके नहीं लगवाते हैं उन्हें अलग-अलग प्रकार की बीमारियां होने का खतरा बना रहता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह आवश्यक है कि हम अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। वयस्कों के लिए वैक्सीनेशन एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को सुरक्षित करता है बल्कि समाज के स्वास्थ्य को भी सुनिश्चित करता है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वयस्कों को कौन से टीके लगवाने चाहिए?
वयस्कों को फ्लू, हेपेटाइटिस बी, एचपीवी, टेटनस, डिप्थीरिया और शिंगल्स वैक्सीन लगवानी चाहिए।
क्या वैक्सीनेशन से बीमारियों से बचा जा सकता है?
हाँ, सही टीके लगवाने से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 14 घंटे पहले
  2. 15 घंटे पहले
  3. कल
  4. कल
  5. कल
  6. कल
  7. कल
  8. कल