139वें कैंटन मेले के लिए तुर्किये से आयातित उत्पादों का पहला बैच चीन पहुंचा
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, ८ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। 139वें चीनी आयात और निर्यात मेले (कैंटन मेला) के लिए आयातित वस्तुओं का पहला बैच बुधवार को चीन के क्वांगचो सीमा शुल्क की देखरेख में सफलतापूर्वक दाखिल हुआ।
इस बैच में तुर्किये से बने घरेलू सामान और रसोई के बर्तन शामिल हैं, जिनकी कुल संख्या १३७ है और इनका कुल वजन लगभग १८ हजार किलोग्राम है। यह कैंटन मेले के इतिहास में एक बैच के प्रदर्शनों का सबसे भारी वजन है।
जानकारी के अनुसार, वर्तमान कैंटन मेला १५ अप्रैल से ५ मई तक तीन चरणों में क्वांगचो में आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शनी क्षेत्र का आकार १५ लाख ५० हजार वर्ग मीटर है और मंडपों की संख्या ७५,५०० है। इसमें ३० हजार से अधिक उद्यम भाग लेंगे। इसके बाद, मिस्र, दक्षिण कोरिया, भारत और मलेशिया जैसे देशों के उत्पाद भी क्रमशः क्वांगचो पहुंचेंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)