11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 2025 का सिंहावलोकन बोंडी बीच से बैंकॉक तक आतंक और गोलीबारी का है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 2025 का सिंहावलोकन बोंडी बीच से बैंकॉक तक आतंक और गोलीबारी का है?

सारांश

साल 2025 में कई देशों में घातक गोलीबारी की घटनाएं हुईं। जानलेवा हमलों ने वैश्विक सुरक्षा पर सवाल उठाए। क्या ऐसी घटनाएं हमारे समाज को प्रभावित कर रही हैं? यह लेख इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करता है।

मुख्य बातें

2025 में कई देशों में हुई गोलीबारी की घटनाएं चिंता का विषय हैं।
सुरक्षा के मुद्दे पर वैश्विक चर्चा आवश्यक है।
इन घटनाओं ने आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।
आतंकवाद और संगठित अपराध के बीच संबंध को समझना जरूरी है।
संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। वर्ष 2025 को केवल युद्ध और कूटनीति के कारण ही नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर हुई अंधाधुंध गोलीबारी की घटनाओं के लिए भी याद किया जाएगा। विभिन्न महाद्वीपों में हुई मास शूटिंग ने आधुनिक समाज की खौफनाक तस्वीर प्रस्तुत की।

दिसंबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर हुआ आतंकी हमला इस वर्ष की सबसे भयावह घटनाओं में से एक माना जाएगा। 14 दिसंबर 2025 को समुद्र तट पर यहूदियों के धार्मिक आयोजन 'हनुक्का' के दौरान अचानक गोलियां चलने लगीं। चंद मिनटों में खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। इस हमले में पंद्रह लोगों की जान चली गई और कई घायल हुए। घटना के बाद ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया और सख्त हथियार कानूनों के बावजूद सुरक्षा चूक को लेकर व्यापक बहस शुरू हुई।

अफ्रीकी महाद्वीप भी 2025 में इस हिंसा से अछूता नहीं रहा। 21 दिसंबर 2025 को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग इलाके में एक बार के बाहर अंधाधुंध गोलीबारी की गई, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए। इससे पहले भी दिसंबर के पहले सप्ताह में गौतनग प्रांत में इसी तरह की एक घटना हो चुकी थी। लगातार हो रही इन वारदातों ने दक्षिण अफ्रीका में संगठित अपराध, अवैध हथियारों और कमजोर कानून-व्यवस्था को फिर से वैश्विक चर्चा में ला दिया।

लैटिन अमेरिका में हिंसा का चेहरा और भी भयावह नजर आया। 24 जून 2025 को मेक्सिको के गुआनजुआटो राज्य के इरापुआटो शहर में एक पारंपरिक उत्सव के दौरान हथियारबंद हमलावरों ने भीड़ पर गोलियां बरसा दीं। इस हमले में बारह लोगों की मौत हो गई और बीस से अधिक लोग घायल हुए थे। त्योहार, संगीत और सामूहिक आनंद का प्रतीक यह आयोजन कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। स्थानीय प्रशासन ने इसे आपराधिक गिरोहों के आपसी संघर्ष से जोड़ा, लेकिन आम नागरिकों की सुरक्षा पर उठे सवालों का कोई आसान जवाब नहीं मिला।

2025 ने यूरोप में अपेक्षाकृत सुरक्षित माने जाने वाले देशों में भी चिंता बढ़ाई। 21 दिसंबर 2025 को स्वीडन के उप्साला शहर में एक हेयर सैलून के भीतर हुई गोलीबारी में तीन युवकों की मौत हो गई। यह घटना छोटे पैमाने पर थी, लेकिन इसका सामाजिक असर गहरा रहा, क्योंकि इसे बढ़ती गैंग हिंसा और युवाओं में अपराध की ओर झुकाव से जोड़कर देखा गया।

एशिया भी इस वैश्विक परिदृश्य से अलग नहीं रहा। 28 जुलाई 2025 को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक प्रसिद्ध बाजार क्षेत्र में हुई गोलीबारी ने पांच लोगों की जान ले ली। बाद में हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह महत्वपूर्ण है कि हम इन घटनाओं को समग्र दृष्टिकोण से समझें। सुरक्षा के मुद्दे पर संवाद आवश्यक है, ताकि हम अपने समाज की सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकें।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

साल 2025 में हुई प्रमुख गोलीबारी की घटनाएं क्या हैं?
2025 में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, मेक्सिको और स्वीडन सहित कई देशों में गोलीबारी की घटनाएं हुईं।
इन घटनाओं का सामाजिक प्रभाव क्या है?
ये घटनाएं समाज में डर और असुरक्षा की भावना को बढ़ाती हैं और सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा को प्रेरित करती हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले