27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के बोंडी बीच पर मास शूटिंग हुई है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के बोंडी बीच पर मास शूटिंग हुई है?

सारांश

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बोंडी बीच पर हुई गोलीबारी ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, और प्रधानमंत्री ने इसे बेहद दुखद घटना बताया है। जानें इस घटना की पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

सिडनी के बोंडी बीच पर हुई गोलीबारी ने कई लोगों को घायल किया।
प्रधानमंत्री ने घटना पर दुख व्यक्त किया।
पुलिस ने दोनों हमलावरों को पकड़ लिया है।
स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।
घटना हनुक्का के पहले दिन के समारोह के दौरान हुई।

सिडनी, 14 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बोंडी बीच पर गोलीबारी की घटना हुई है। दो हमलावरों ने वहां उपस्थित लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की। रविवार का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहूदियों की संख्या अच्छी खासी थी, जो यहाँ पर आठ दिवसीय पवित्र पर्व हनुक्का के पहले दिन के समारोह के लिए एकत्रित हुए थे। पुलिस ने दोनों हमलावरों को पकड़ लिया है।

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस घटना पर एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा: बोंडी के दृश्य चौंकाने वाले और परेशान करने वाले हैं। पुलिस और इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स लोगों की जान बचाने के लिए मौके पर काम कर रहे हैं। मेरी संवेदनाएं सभी पीड़ितों के साथ हैं। मैंने अभी-अभी एएफपी कमिश्नर और एनएसडब्ल्यू (न्यू साउथ वेल्स) प्रीमियर से बात की है। हम एनएसडब्ल्यू पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और जैसे ही और जानकारी आएगी, हम आगे अपडेट देंगे। मैं आस-पास के लोगों से एनएसडब्ल्यू पुलिस की जानकारी फॉलो करने का आग्रह करता हूं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने 50 राउंड गोलियों की आवाजें सुनी। कैंपबेल परेड के पास लोग जमीन पर पड़े थे।

घटना लगभग शाम 6:30-6:45 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई, जब बीच पर सैकड़ों लोग उपस्थित थे। यह हनुक्का (यहूदी त्योहार) के पहले दिन आयोजित "चानुका बाय द सी" इवेंट के दौरान हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो लोग (काले कपड़ों में) ने राइफल्स या शॉटगन से ताबड़तोड़ फायरिंग की – 12 से 50 तक गोलियों की आवाजें सुनी गईं। एनएसडब्ल्यू एंबुलेंस सर्विस के अनुसार, दस लोग घायल हुए हैं। कुछ रिपोर्टों में मौत की बात कही गई है लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने तुरंत ऑपरेशन शुरू कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। स्थानीय मीडिया हाउस "सिडनी संडे मॉर्निंग हेराल्ड" के अनुसार, एक को पुलिस ने गोली मारी जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इलाके को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। लोगों को शेल्टर लेने और क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी गई है। हेलिकॉप्टर और एम्बुलेंस तैनात कर दिए गए हैं।

माना जा रहा है कि हमलावरों में से एक आदमी को पुलिस ने गोली मारी है, जबकि दूसरे आदमी को, जिसे दूसरा हमलावर माना जा रहा है, गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने लोगों से उस इलाके में जाने से बचने की अपील की है और घटनास्थल पर मौजूद किसी भी व्यक्ति को सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कितने लोग घायल हुए हैं?
इस घटना में दस लोग घायल हुए हैं।
क्या हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है?
हाँ, पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रधानमंत्री ने इस घटना पर क्या कहा?
प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इसे चौंकाने वाला और परेशान करने वाला बताया।
क्या इस घटना में कोई मौत हुई है?
कुछ रिपोर्टों में मौत की बात कही गई है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले