2 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अमेरिका में शीत तूफान का खतरा बढ़ रहा है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अमेरिका में शीत तूफान का खतरा बढ़ रहा है?

सारांश

अमेरिका में तेजी से बढ़ते शीत तूफान की चेतावनी जारी है। मिडवेस्ट, ईस्ट कोस्ट और दक्षिणी राज्यों के लिए भारी बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण स्थिति गंभीर हो सकती है। प्रशासन ने लोगों को तैयार रहने की सलाह दी है और सुरक्षा उपायों को लागू किया है।

मुख्य बातें

शीत तूफान का खतरा बढ़ रहा है।
सरकार ने फेडरल एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा है।
बर्फबारी और ठंडी हवाएं गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं।
लोगों से आपातकालीन सामान तैयार रखने की अपील की गई है।
यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

वाशिंगटन, २४ जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिका के विभिन्न क्षेत्रों में शीत तूफान तेजी से बढ़ रहा है। यह तूफान मिडवेस्ट, ईस्ट कोस्ट और दक्षिणी राज्यों के बड़े हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग और प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भारी बर्फबारी, बारिश और जमाने वाली ठंडी हवाएं लोगों के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं।

इस तूफान के परिणामस्वरूप हवाई उड़ानों में रुकावट आ रही है और कई स्थानों पर सड़कों पर यात्रा करना अत्यंत खतरनाक या लगभग असंभव हो सकता है। बर्फ और बारिश के कारण बिजली की लाइनें टूटने और लंबे समय तक बिजली चले जाने का भी खतरा है।

व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगातार स्थिति की जानकारी दी जा रही है। एक अधिकारी ने कहा, "राष्ट्रपति पूरे दिन अपडेट ले रहे हैं और सभी विभागों के साथ संपर्क में हैं। ट्रंप प्रशासन मिलकर हालात पर नजर रखे हुए है और आवश्यक कदम उठा रहा है।"

होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने कहा कि यह तूफान भारी बर्फ, खतरनाक बारिश और जानलेवा ठंडी हवाएं ला सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि मिडवेस्ट, ईस्ट कोस्ट और यहां तक कि दक्षिण के कुछ भागों में भी बिजली गुल होने, सड़कें बंद होने और रोजमर्रा की ज़िंदगी पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है।

सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए फेडरल एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा है। नोएम ने बताया कि फेमा (एफईएमए) राज्यों के साथ मिलकर तूफान की निगरानी कर रही है और तैयारी में जुटी है।

डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (डीएचएस) ने बताया कि इंसिडेंट मैनेजमेंट टीमें पहले ही लुइसियाना, टेक्सास और वर्जीनिया भेजी जा चुकी हैं। इसके अलावा अन्य टीमें भी तैयार हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर राज्यपालों के अनुरोध पर भेजा जाएगा। वहीं, २८ फेमा अर्बन सर्च एंड रेस्क्यू टीमें भी तुरंत तैनाती के लिए तैयार हैं।

संभावित लंबे समय तक बिजली गुल रहने और सड़कों के बंद होने को देखते हुए फेमा ने दक्षिण और पूर्वी क्षेत्रों में आपातकालीन सामान पहले से पहुंचा दिया है। इनमें ७० लाख से ज्यादा भोजन पैकेट, २० लाख लीटर से अधिक पानी, ६ लाख से ज्यादा कंबल और ३०० से अधिक जनरेटर शामिल हैं।

इसके अलावा, केंटकी, लुइसियाना और टेक्सास में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए विशेष स्टेजिंग साइट्स बनाई गई हैं, ताकि जरूरत पड़ते ही मदद तेजी से लोगों तक पहुंच सके।

डीएचएस ने लोगों से अपील की है कि वे लंबे समय तक होने वाली परेशानियों के लिए तैयार रहें और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करें। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बिजली गुल होने से हीटिंग सिस्टम, संचार और परिवहन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं।

लोगों को राज्य और स्थानीय आपातकालीन अलर्ट के लिए साइन अप करने और फेमा ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी गई है, ताकि उन्हें रियल टाइम अपडेट मिलते रहें।

डीएचएस ने कहा, "कभी भी जनरेटर को घर के अंदर न चलाएं और गैस स्टोव, केरोसीन या प्रोपेन हीटर या ओवन से घर गर्म करने की कोशिश न करें। इससे कार्बन मोनोऑक्साइड का खतरा हो सकता है।"

यात्रा को लेकर भी खास चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि बेवजह यात्रा से बचें और अगर स्थानीय प्रशासन सड़क पर न निकलने की सलाह दे, तो उसका पालन करें। बर्फीली सड़कों, ढकी हुई हाईवे और कम दृश्यता के कारण ड्राइविंग बेहद खतरनाक हो सकती है।

नोएम ने कहा, "अगर आपको सड़क पर न निकलने को कहा जाए, तो कृपया ऐसा ही करें। और अगर मजबूरी में गाड़ी चलानी पड़े, तो अपने रास्ते और पहुंचने के समय की जानकारी किसी को जरूर दें।"

परिवारों को सलाह दी गई है कि वे कई दिनों के लिए पानी, सूखा भोजन, गर्म कपड़े और कंबल अपने पास रखें। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि कुछ सड़कें बर्फ और जमाव के कारण कई दिनों तक बंद रह सकती हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शीत तूफान से क्या खतरे हैं?
शीत तूफान से भारी बर्फबारी, सड़कें बंद होने, बिजली गुल होने और सामान्य जीवन पर असर पड़ सकता है।
क्या हमें यात्रा से बचना चाहिए?
हां, स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई सलाह का पालन करें और बेवजह यात्रा से बचें।
आपातकालीन सामान क्या हैं?
आपातकालीन सामान में पानी, भोजन, कंबल और जनरेटर शामिल हैं।
फेमा ऐप का उपयोग कैसे करें?
फेमा ऐप डाउनलोड कर रियल टाइम अपडेट प्राप्त करें और आवश्यक सूचनाओं के लिए साइन अप करें।
कार्बन मोनोऑक्साइड से कैसे बचें?
जनरेटर को घर के अंदर न चलाएं और गैस स्टोव का उपयोग न करें।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले