11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बीबीसी के दो बड़े अधिकारियों के इस्तीफे का मामला ट्रंप से जुड़ा है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बीबीसी के दो बड़े अधिकारियों के इस्तीफे का मामला ट्रंप से जुड़ा है?

सारांश

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) में इस्तीफों की एक श्रृंखला चर्चा का विषय बनी हुई है। डायरेक्टर जनरल टिम डेवी और हेड ऑफ न्यूज डेबोरा टर्नेस ने ट्रंप से जुड़े एक विवाद में इस्तीफा दिया है। जानें इस मामले की पूरी कहानी और इसका असर क्या होगा।

मुख्य बातें

बीबीसी के दो प्रमुख अधिकारियों का इस्तीफा हुआ है।
यह इस्तीफा डोनाल्ड ट्रंप के भाषण को संपादित करने के विवाद से जुड़ा है।
यह घटना बीबीसी की पत्रकारिता पर सवाल उठाती है।
ट्रंप ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।
डेवी ने इस्तीफे के पीछे अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की है।

वाशिंगटन, 10 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) में एक महत्वपूर्ण घटना घटी है, जिसने पूरे संस्थान में हलचल मचा दी। बीबीसी के दो वरिष्ठ अधिकारियों, डायरेक्टर जनरल टिम डेवी और हेड ऑफ न्यूज डेबोरा टर्नेस ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इन इस्तीफों का संबंध अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़े एक विवादास्पद मामले से है।

दरअसल, सोमवार को द टेलीग्राफ ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसमें बताया गया कि बीबीसी के प्रोग्राम पनोरमा में राष्ट्रपति ट्रंप के 6 जनवरी 2021 के भाषण के कुछ अंशों को जोड़कर संपादित किया गया था। द टेलीग्राफ ने कहा कि इस संपादित क्लिप को देखने पर यह प्रतीत होता है कि जनवरी 2021 के कैपिटल हिल दंगों को ट्रंप ने भड़काया था।

यह भाषण 2021 में राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की हार के बाद का था। बीबीसी ने इस संपादित क्लिप को 2024 में अमेरिकी चुनाव से ठीक एक सप्ताह पहले प्रसारित किया। ट्रंप ने हार के बाद अपने भाषण में कहा था कि हम सभी कैपिटल हिल तक जाएंगे और अपने सांसदों का उत्साह बढ़ाएंगे। संपादित क्लिप में ट्रंप कहते हैं कि हम कैपिटल हिल जाएंगे, मैं आपके साथ रहूंगा। हम लड़ेंगे और पूरी ताकत से लड़ेंगे।

इस मामले पर डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, "बीबीसी के शीर्ष अधिकारी, जिनमें टिम डेवी भी शामिल हैं, सभी इस्तीफा दे रहे हैं, क्योंकि उन्हें 6 जनवरी के मेरे अच्छे भाषण में 'छेड़छाड़' करते पकड़ा गया। द टेलीग्राफ का धन्यवाद कि उन्होंने इन भ्रष्ट 'पत्रकारों' को बेनकाब किया।"

उन्होंने आगे कहा कि ये लोग बेहद बेईमान हैं जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को प्रभावित करने की कोशिश की।

बीबीसी की वेबसाइट पर एक बयान में, डेवी ने कहा, "सभी सार्वजनिक संगठनों की तरह बीबीसी भी परफेक्ट नहीं है। हमें हमेशा पारदर्शी और जवाबदेह रहना चाहिए। लेकिन नौकरी छोड़ना मेरा निजी निर्णय है। मैंने कुछ गलतियां की हैं और मैं इसका पूरा जिम्मेदार हूं।"

संपादकीय दृष्टिकोण

तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए। हमें उम्मीद है कि इस घटना के बाद बीबीसी अपनी मीडिया नैतिकता को और मजबूत बनाएगा।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बीबीसी के किस दो अधिकारियों ने इस्तीफा दिया है?
बीबीसी के डायरेक्टर जनरल टिम डेवी और हेड ऑफ न्यूज डेबोरा टर्नेस ने इस्तीफा दिया है।
इस इस्तीफे का कारण क्या है?
इस इस्तीफे का कारण डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ा एक मामला है, जिसमें उनके भाषण को संपादित किया गया था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले