तालिबान ने पाकिस्तान पर अस्थिरता फैलाने का गंभीर आरोप लगाया

Click to start listening
तालिबान ने पाकिस्तान पर अस्थिरता फैलाने का गंभीर आरोप लगाया

सारांश

काबुल और इस्लामाबाद के बीच बढ़ते तनाव के बीच तालिबान ने पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान का एक विशेष समूह क्षेत्र को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। जानिए इस विवाद की पूरी जानकारी।

Key Takeaways

  • तालिबान ने पाकिस्तान पर अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया है।
  • काबुल और इस्लामाबाद के बीच तनाव बढ़ रहा है।
  • तालिबान की वायु सेना ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए।
  • पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले किए हैं।
  • इस विवाद का क्षेत्रीय स्थिरता पर गंभीर असर पड़ सकता है।

काबुल, 27 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। काबुल और इस्लामाबाद के बीच चल रहे तनाव के बीच, तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक नया और महत्वपूर्ण दावा किया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुजाहिद ने यह आरोप लगाया कि पाकिस्तान में एक विशेष समूह क्षेत्र को अस्थिर करने में लगा हुआ है।

अफगानिस्तान के एरियाना न्यूज के मुताबिक, शुक्रवार को कंधार में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुजाहिद ने देशों से अपील की कि वे "उपद्रव फैलाने वालों" को रोकें। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की वायु सेना ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

जब उनसे पूछा गया कि यदि अन्य देश लड़ाई रोकने की अपील करते हैं, तो तालिबान का क्या रुख होगा, तो उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान मुद्दों का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है और पाकिस्तान के साथ कई बार बातचीत कर चुका है, लेकिन इस्लामाबाद बातचीत के जरिए विवाद हल करने के लिए तैयार नहीं है।

मुजाहिद ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान लगातार युद्ध के बहाने ढूंढता है और अपने आंतरिक मुद्दों को अफगानिस्तान से जोड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तानी विमान अभी भी अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र में उड़ रहे हैं।

पाकिस्तान ने पिछले रात अफगानिस्तान के काबुल, कंधार और पक्तिया प्रांतों में हवाई हमले किए।

एरियाना न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल, पक्तिया और कंधार के विभिन्न क्षेत्रों में बमबारी की, जिसमें 13 अफगान सैनिक मारे गए और 22 अन्य घायल हुए।

इससे पहले, तालिबान के उप-प्रवक्ता हम्दुल्लाह फितरत ने कहा कि अफगान वायुसेना ने इस्लामाबाद, नौशेरा, जमरूद और एबटाबाद में पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। ये हमले काबुल, कंधार और पक्तिया में पाकिस्तानी सेना के हमलों का जवाब थे।

फितरत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर साझा किया, “राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय की वायुसेना ने आज सुबह लगभग 11 बजे पाकिस्तान के इस्लामाबाद में फैज़ाबाद शहर के पास एक सैन्य शिविर, नौशेरा में एक सेना की छावनी, जमरूद सैन्य कॉलोनी और एबटाबाद पर हवाई हमले किए।”

अफगान राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश की सेनाओं ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर जवाबी हमले किए, जिनमें कम से कम 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और दो सैन्य अड्डों के साथ 19 चौकियां कब्जे में ली गईं।

इस अभियान के दौरान आठ अफगान सैनिक भी मारे गए और 11 अन्य घायल हुए।

काबुल ने यह भी बताया कि अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में एक शरणार्थी शिविर पर पाकिस्तानी बलों द्वारा किए गए मिसाइल हमले में महिलाओं और बच्चों सहित 13 अफगान नागरिक घायल हुए।

Point of View

जो कि दोनों देशों के लिए गंभीर परिणाम ला सकती है। दोनों पक्षों को बातचीत के जरिए समस्याओं का समाधान निकालने की आवश्यकता है।
NationPress
22/04/2026

Frequently Asked Questions

तालिबान ने पाकिस्तान पर क्या आरोप लगाए हैं?
तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में एक विशेष समूह क्षेत्र को अस्थिर करने में लगा हुआ है।
क्या तालिबान और पाकिस्तान के बीच बातचीत हो रही है?
जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि तालिबान ने पाकिस्तान के साथ बातचीत की है, लेकिन इस्लामाबाद बातचीत के जरिए विवाद हल करने के लिए तैयार नहीं है।
क्या पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हवाई हमले किए हैं?
हां, पाकिस्तान ने काबुल, कंधार और पक्तिया प्रांतों में हवाई हमले किए हैं।
तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ कौन से कदम उठाए हैं?
तालिबान ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं और अपनी वायु सेना द्वारा जवाबी हमलों का दावा किया है।
क्या इस विवाद का क्षेत्रीय स्थिरता पर असर पड़ेगा?
हां, काबुल और इस्लामाबाद के बीच तनाव बढ़ने से क्षेत्र की स्थिरता पर गंभीर असर पड़ सकता है।
Nation Press