25 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अफगानिस्तान अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा? तालिबान की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अफगानिस्तान अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा? तालिबान की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी

सारांश

तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाएगा। जानिए इस स्थिति का विस्तार!

मुख्य बातें

तालिबान ने पाकिस्तान द्वारा हवाई हमलों की कड़ी निंदा की।
अफगानिस्तान अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने का आश्वासन दिया।
गलत खुफिया जानकारी पर आधारित हमले स्थिति को और जटिल बना रहे हैं।
तालिबान ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया।
पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाई जारी है।

काबुल, 25 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। अफगानिस्तान में तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगान हवाई क्षेत्र में किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। मुजाहिद ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा और 'सही समय पर सही जवाब' देगा।

मुजाहिद के अनुसार, सोमवार रात लगभग 12 बजे, पक्तिका, खोस्त और कुनार प्रांतों में पाकिस्तानी सेना ने हवाई हमले किए। खोस्त प्रांत के गर्बुज जिले के मुगलगाई इलाके में एक स्थानीय नागरिक वलियात खान के घर पर बम गिराया गया, जिसमें नौ बच्चे (पांच लड़के और चार लड़कियां) और एक महिला की मौत हो गई। घर पूरी तरह से तबाह हो गया। कुनार और पक्तिका में भी हमलों से चार अन्य नागरिक घायल हुए।

प्रवक्ता ने कहा, "ये हमले न केवल अफगानिस्तान की संप्रभुता और हवाई क्षेत्र का स्पष्ट उल्लंघन हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों और सिद्धांतों का भी खुला उल्लंघन हैं। पाकिस्तानी सेना ऐसी कार्रवाइयों से कोई सफलता हासिल नहीं कर सकती। गलत खुफिया जानकारी के आधार पर की गई ये कार्रवाइयाँ स्थिति को और जटिल बनाती हैं, जिसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान के सैन्य शासन की नाकामी और बेइज्जती ही सामने आती है।"

तालिबान सरकार ने इस 'अपराधपूर्ण' कृत्य की कड़ी निंदा की है। मुजाहिद ने जोर देकर कहा, "अफगानिस्तान का इस्लामिक अमीरात अपने हवाई और जमीनी सीमाओं की रक्षा को अपना जायज धार्मिक अधिकार मानता है। अगर अल्लाह ने चाहा, तो सही समय पर सही जवाब दिया जाएगा, और यह अल्लाह सर्वशक्तिमान के लिए कठिन नहीं है।"

इससे पहले, 9 अक्टूबर को पाकिस्तान ने काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में एयरस्ट्राइक की। इसके बाद अफगान तालिबान ने भी जवाबी कार्रवाई की। तालिबान सेनाओं ने 11 और 12 अक्टूबर की रात के बीच अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर कई पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमला किया, जिससे भारी गोलीबारी हुई।

हमलों के बाद, तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उनका ऑपरेशन खत्म हो गया है, हालांकि पाकिस्तानी अधिकारियों ने किसी भी सीजफायर की घोषणा को खारिज कर दिया और अपनी सैन्य कार्रवाई जारी रखी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए भी एक चिंता का विषय है।
RashtraPress
25 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तालिबान ने पाकिस्तान के हवाई हमलों पर क्या प्रतिक्रिया दी?
तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इन हमलों की कड़ी निंदा की और कहा कि अफगानिस्तान अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा।
क्या तालिबान पाकिस्तान को जवाब देगा?
मुजाहिद ने स्पष्ट किया है कि सही समय पर सही जवाब दिया जाएगा, जो कि अल्लाह की इच्छा पर निर्भर करेगा।
इन हमलों में कितने लोग मारे गए?
खोस्त प्रांत में हुए हमलों में नौ बच्चे और एक महिला की मौत हुई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले