28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन ने कामकाज में असक्षम बुजुर्गों के लिए सब्सिडी कार्यक्रम शुरू किया है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन ने कामकाज में असक्षम बुजुर्गों के लिए सब्सिडी कार्यक्रम शुरू किया है?

सारांश

चीन ने 1 जनवरी से कामकाज में असक्षम बुजुर्गों के लिए एक नई सब्सिडी योजना लागू की है। इस योजना का उद्देश्य वृद्धावस्था सेवाओं की सुगम पहुंच सुनिश्चित करना है। 800 युआन तक की सहायता और कई सेवाओं का लाभ उठाने का मौका मिलेगा।

मुख्य बातें

1 जनवरी से सब्सिडी योजना लागू हुई।
मध्यम से गंभीर असक्षमता वाले बुजुर्गों को 800 युआन तक की सहायता।
घर-आधारित और संस्थागत सेवाओं के लिए वाउचर।
सरकार का उद्देश्य बुजुर्गों को सम्मानित जीवन देना।
सतत निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उपाय।

बीजिंग, 22 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। चीनी नागरिक मामलों के मंत्रालय और वित्त मंत्रालय ने हाल ही में एक संयुक्त अधिसूचना जारी करते हुए यह घोषणा की है कि 1 जनवरी से कामकाज में मध्यम से गंभीर स्तर तक की असक्षमता वाले बुजुर्गों को वृद्धावस्था सेवाओं तक सुगम पहुंच प्रदान करने के लिए सब्सिडी योजना पूरे देश में आधिकारिक रूप से लागू कर दी गई है।

यह नीति पिछले वर्ष जुलाई में कुछ प्रांतों और शहरों में शुरू किए गए पायलट कार्यक्रमों की सफलता के बाद राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार का एक महत्वपूर्ण कदम है।

नई नीति के तहत, 1 जनवरी 2026 से मध्यम, गंभीर या पूर्ण रूप से असक्षमता प्रमाणित किए गए बुज़ुर्ग प्रति माह 800 युआन तक की वृद्धावस्था सेवा सब्सिडी के पात्र होंगे। सब्सिडी की राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा घर-आधारित वृद्धावस्था देखभाल सेवा वाउचर के माध्यम से और 40 प्रतिशत हिस्सा संस्थागत वृद्धावस्था देखभाल सेवा वाउचर के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। यह सहायता मासिक रूप से इलेक्ट्रॉनिक वाउचर के रूप में जारी की जाएगी, जिससे लाभार्थी सीधे सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।

इस सब्सिडी के अंतर्गत घर-आधारित, सामुदायिक और संस्थागत स्तर पर प्रदत्त अनेक सेवाएं शामिल होंगी, जिनमें भोजन सहायता, स्नान तथा सफाई सहायता, चलने-फिरने में सहायता, आपातकालीन सहयोग, चिकित्सा सहायता, पुनर्वास नर्सिंग और डे केयर जैसी सुविधाएं प्रमुख हैं। सरकार का उद्देश्य है कि बुज़ुर्ग नागरिक, विशेष रूप से कामकाज में असक्षम बुजुर्ग, अपने दैनिक जीवन में अधिक सुविधा और सम्मान के साथ जीवन-यापन कर सकें।

चीनी नागरिक मामलों के मंत्रालय को इस नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक नियामक भूमिका निभाने की आवश्यकता है। मंत्रालय को सूचना प्रौद्योगिकी तंत्र के माध्यम से निगरानी और नियंत्रण को सुदृढ़ करने, जनहितैषी नीतियों को सीधे और त्वरित रूप से लागू करने तथा सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, सेवा पर्यवेक्षण को मजबूत बनाने और सत्यापन तंत्र का कड़ाई से अनुपालन करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है।

नियमों के अनुसार, स्थानीय नागरिक मामलों के विभागों को कम से कम 1 प्रतिशत मामलों का प्रत्यक्ष स्थल निरीक्षण कर सत्यापन करना अनिवार्य होगा। वृद्धावस्था देखभाल सेवा संस्थानों को अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ संभावित जोखिमों से निपटने के उपाय सुनिश्चित करने होंगे। उल्लंघन की स्थिति में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा, मूल्यांकन और पर्यवेक्षण व्यवस्था को भी मजबूत करने पर बल दिया गया है। राष्ट्रीय मानकों और मूल्यांकन मानदंडों का कड़ाई से पालन करते हुए सेवा गुणवत्ता की पारस्परिक मान्यता और साझाकरण को सुनिश्चित किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल उनकी जीवन गुणवत्ता को सुधारने में मदद करेगी बल्कि उन्हें समाज में एक सम्मानित स्थान प्रदान करेगी। यह सरकार की ओर से उठाया गया एक सराहनीय कदम है, जो बुजुर्गों की आवश्यकताओं का ध्यान रखता है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस सब्सिडी योजना का लाभ कौन उठा सकता है?
इस योजना का लाभ वे बुजुर्ग उठा सकते हैं, जो मध्यम से गंभीर स्तर तक की असक्षमता के प्रमाणित हैं।
सब्सिडी राशि कैसे प्राप्त होगी?
बुजुर्गों को यह राशि इलेक्ट्रॉनिक वाउचर के माध्यम से मासिक रूप से प्रदान की जाएगी।
इस योजना के अंतर्गत कौन-कौन सी सेवाएं शामिल हैं?
इस योजना में भोजन सहायता, स्नान और सफाई सहायता, चिकित्सा सहायता, और डे केयर जैसी सेवाएं शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले