27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

चीन में कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उप प्रधानमंत्री के निर्देश

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
चीन में कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उप प्रधानमंत्री के निर्देश

सारांश

चीन के हनान प्रांत में आयोजित कृषि उत्पादन कार्य सम्मेलन में उप प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों से कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी। इस वर्ष की योजनाओं की चर्चा से कृषि क्षेत्र की स्थिरता को मजबूती मिलेगी।

मुख्य बातें

15वीं पंचवर्षीय योजना का पहला वर्ष महत्वपूर्ण है।
कृषि उत्पादों की स्थिरता बनाए रखना आवश्यक है।
किसान श्रमिकों के रोजगार को सुनिश्चित करना एक दायित्व है।
उप प्रधानमंत्री ने तकनीकी व कृषि आपूर्ति का सर्वेक्षण किया।
सभी सहायक नीतियों को प्रभावी रूप से लागू करना होगा।

बीजिंग, 21 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीन के वसंत ऋतु कृषि उत्पादन कार्य सम्मेलन का आयोजन 20 मार्च को हनान प्रांत के चोखो शहर में किया गया। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने हाल ही में महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि यह वर्ष 15वीं पंचवर्षीय योजना का पहला वर्ष है। इसलिए कृषि, ग्रामीण विकास और किसानों से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना और साल भर अनाज एवं कृषि फसलों का उत्पादन सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों को प्रमुख कृषि उत्पादों की स्थिर और सुरक्षित आपूर्ति बनाए रखने की जरूरत है, ताकि 15वीं पंचवर्षीय योजना के लिए मजबूत आधार तैयार किया जा सके।

इस कार्य सम्मेलन के दौरान चीनी उप प्रधानमंत्री ल्यो क्वोचोंग ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि उत्पादन से जुड़े कार्यों को पूरी निष्ठा और मेहनत से पूरा करना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी सहायक नीतियों को प्रभावी रूप से लागू करते हुए अनाज की बुवाई के क्षेत्र को स्थिर बनाए रखना जरूरी है, साथ ही कृषि आपूर्ति की स्थिरता को मजबूती प्रदान करना भी आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण पुनरुत्थान के प्रयासों के दौरान किसान श्रमिकों के रोजगार को स्थिर बनाए रखना एक महत्वपूर्ण दायित्व है।

सूत्रों के अनुसार, इस कार्य सम्मेलन से पहले ल्यो क्वोचोंग ने हनान प्रांत के श्यूछांग और चोखो शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शीतकालीन गेहूं की फसल की स्थिति, उत्पादन बढ़ाने के लिए अपनाई जा रही तकनीकों, कृषि मशीनरी की सेवा व्यवस्था और कृषि आपूर्ति की स्थिति का विस्तृत सर्वेक्षण किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि किसानों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन में कृषि सम्मेलन कब हुआ?
20 मार्च को हनान प्रांत के चोखो शहर में कृषि सम्मेलन आयोजित हुआ।
इस वर्ष की महत्वपूर्ण योजना क्या है?
यह वर्ष 15वीं पंचवर्षीय योजना का पहला वर्ष है।
उप प्रधानमंत्री ने किस विषय पर बात की?
उप प्रधानमंत्री ने कृषि उत्पादन और आपूर्ति स्थिरता पर जोर दिया।
किसान श्रमिकों के रोजगार के लिए क्या किया जाएगा?
ग्रामीण पुनरुत्थान के प्रयासों में किसान श्रमिकों के रोजगार को सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।
ली छ्यांग ने क्या निर्देश दिए?
ली छ्यांग ने कृषि, ग्रामीण विकास और फसल उत्पादन को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 दिन पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 3 सप्ताह पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले