चीन ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए नई रणनीतियों की घोषणा की
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, ११ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संसाधनों के कुशल आवंटन को बढ़ावा देने और जनता को चिकित्सा सेवाओं में अधिक सुविधाएं प्रदान करने हेतु, चीनी राज्य परिषद के सामान्य कार्यालय ने हाल ही में 'स्तरीय चिकित्सा प्रणाली के निर्माण में तेजी लाने के लिए कई उपाय' जारी किए हैं। इसमें चार प्रमुख पहलुओं के अंतर्गत १३ लक्षित उपायों का उल्लेख किया गया है।
सबसे पहले, घनिष्ठ चिकित्सा गठबंधनों पर ध्यान केंद्रित करके पदानुक्रमित निदान और उपचार सहयोग तंत्र में सुधार किया जाएगा। दूसरा, आम और पुरानी बीमारियों पर ध्यान केंद्रित करना, ताकि लोगों को जमीनी स्तर पर प्रारंभिक चिकित्सा उपचार प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन मिल सके। तीसरा, चिकित्सा देखभाल की निरंतरता में सुधार लाने के उद्देश्य से रेफरल सेवाओं के प्रबंधन को मजबूत करना। चौथा, पदानुक्रमित चिकित्सा सेवाओं के लिए बहुआयामी सहायता उपायों में सुधार करना।
'स्तरीय चिकित्सा प्रणाली के निर्माण में तेजी लाने के लिए कई उपाय' के तहत सभी क्षेत्रों और संबंधित विभागों को काउंटी और जिला स्तर पर जमीनी स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों के परिचालन समर्थन को मजबूत करने की आवश्यकता है। इसके अलावा, जमीनी स्वास्थ्य देखभाल टीमों के निर्माण को बढ़ावा देने, समन्वय और सहयोग को मजबूत करने, उपयोगी अनुभवों को जल्दी से सारांशित और प्रसार-प्रचार करने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि सभी नीतियों और उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)