4 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी रोग नियंत्रण और चिकित्सा सेवा प्रणाली स्थापित की है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी रोग नियंत्रण और चिकित्सा सेवा प्रणाली स्थापित की है?

सारांश

चीन ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अद्वितीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। 14वीं पंचवर्षीय योजना के तहत, रोग निवारण और चिकित्सा सेवा प्रणाली को मजबूती प्रदान की गई है, जिससे जन स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। जानिए इन उपलब्धियों के पीछे की कहानी।

मुख्य बातें

चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी रोग नियंत्रण प्रणाली स्थापित की है।
स्वास्थ्य साक्षरता स्तर 31.9 प्रतिशत तक पहुँच गया है।
1.3 अरब से अधिक निवासियों को बुनियादी चिकित्सा बीमा का कवरेज।
2024 में चीन की औसत जीवन प्रत्याशा 79 वर्ष।
मातृ और शिशु मृत्यु दर में सुधार जारी।

बीजिंग, 11 सितंबर (राष्ट्र प्रेस) - 11 सितंबर की सुबह, चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय ने "14वीं पंचवर्षीय योजना का उच्च-गुणवत्तापूर्ण समापन" विषय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि (2021-2025) के दौरान स्वास्थ्य सेवा की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।

रिपोर्टों के अनुसार, चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी रोग निवारण और नियंत्रण प्रणाली स्थापित की है। देश में देशभक्ति स्वास्थ्य अभियान को जारी रखा जा रहा है, जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य प्रशासन को मजबूत किया जा रहा है और केंद्र, प्रांत, नगरपालिका और काउंटी (जिला) समेत चार स्तरों पर रोग निवारण और नियंत्रण प्रणाली स्थापित की गई है।

निवासियों का स्वास्थ्य साक्षरता स्तर 2020 में 23.2 प्रतिशत से बढ़कर 2024 में 31.9 प्रतिशत तक हो गया है। देश 15 बीमारियों के लिए टीकाकरण सेवाएं प्रदान करता है, जिससे प्रमुख पुरानी बीमारियों से होने वाली अकाल मृत्यु दर को और नियंत्रित किया जा रहा है। तपेदिक, हेपेटाइटिस बी और एचआईवी/एड्स जैसी संक्रामक बीमारियों के मामलों में लगातार कमी आ रही है या वे कम प्रसार स्तर पर बनी हुई हैं।

इसके अलावा, चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी चिकित्सा सेवा प्रणाली स्थापित की है, जिससे सेवा की गुणवत्ता और दक्षता दोनों में सुधार हुआ है। 2024 के अंत तक, देश भर में 10.9 लाख चिकित्सा और स्वास्थ्य संस्थान हो गए और 1 करोड़ 57 लाख 80 हजार स्वास्थ्य कर्मचारी हो गए। बुनियादी चिकित्सा बीमा अब 1.3 अरब से अधिक निवासियों को कवर करता है, जो लगभग राष्ट्रीय जनसंख्या के 95 प्रतिशत पर स्थिर है। जनता के लिए चिकित्सा व्यय का बोझ काफी कम हो गया है।

यह भी बताया गया है कि 2024 तक, चीन की औसत जीवन प्रत्याशा 79 वर्ष तक जा पहुंची है, जो 2020 से 1.1 वर्ष की वृद्धि है। मातृ और शिशु मृत्यु दर में सुधार जारी रहा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना ज़रूरी है कि चीन की स्वास्थ्य सेवा में प्रगति ने न केवल देश की जन स्वास्थ्य में सुधार किया है, बल्कि वैश्विक स्वास्थ्य मानकों को भी ऊपर उठाने में मदद की है। यह एक सकारात्मक दिशा में उठाया गया कदम है और अन्य देशों के लिए प्रेरणा का स्रोत हो सकता है।
RashtraPress
4 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में क्या विशेषताएँ हैं?
चीन की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में व्यापक रोग निवारण और नियंत्रण, उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाएँ और व्यापक टीकाकरण कार्यक्रम शामिल हैं।
चीन में औसत जीवन प्रत्याशा क्या है?
2024 तक, चीन की औसत जीवन प्रत्याशा 79 वर्ष तक पहुँच गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले