चीन का संपूर्ण प्रक्रिया वाला जन लोकतंत्र: राजनीतिक सभ्यता की नई दिशा

Click to start listening
चीन का संपूर्ण प्रक्रिया वाला जन लोकतंत्र: राजनीतिक सभ्यता की नई दिशा

सारांश

चीन में संपूर्ण प्रक्रिया वाला जन लोकतंत्र नागरिकों की इच्छाओं को प्रभावी ढंग से शामिल करता है। यह प्रणाली वैश्विक अस्थिरता के बीच स्थिरता प्रदान करने की कोशिश कर रही है। जानिए इस लोकतांत्रिक मॉडल की खासियतें।

Key Takeaways

  • संपूर्ण प्रक्रिया वाला जन लोकतंत्र नागरिकों की इच्छाओं को प्राथमिकता देता है।
  • यह प्रणाली वैश्विक अस्थिरता के बीच राजनीतिक स्थिरता को बढ़ावा देती है।
  • लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होती है।
  • यह विकास योजनाओं में जनता की आवाज को शामिल करती है।
  • आंकड़ों के अनुसार, लाखों सुझावों को सरकारी योजनाओं में शामिल किया गया।

बीजिंग, 13 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीन में लोकतंत्र का मॉडल संपूर्ण प्रक्रिया वाला जन लोकतंत्र है। इस प्रणाली के माध्यम से नागरिकों की इच्छाएं अंततः देश के विकास की योजनाओं में समाहित की जाती हैं। वर्तमान वैश्विक अस्थिरता के बीच, यह जन लोकतंत्र चीन में प्रभावी ढंग से क्रियान्वित हो रहा है।

चीनी समाज के दीर्घकालिक स्थिर विकास को समर्थन देने वाली इस लोकतांत्रिक व्यवस्था ने विश्व का ध्यान आकर्षित किया है। यह न केवल चीन में शासन की समझ का एक महत्वपूर्ण पहलू है, बल्कि मानव राजनीतिक सभ्यता के लिए एक नई दिशा प्रदान करता है।

लोकतंत्र, जो मानवता का एक सामान्य मूल्य है, विभिन्न सभ्यताओं में विभिन्न तरीकों से प्रकट होता है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस प्रणाली को संपूर्ण प्रक्रिया वाले जन लोकतंत्र के रूप में परिभाषित किया है। इसमें लोकतांत्रिक चुनाव, सलाह-मशविरा, निर्णय, प्रबंधन और निगरानी की एक समग्र श्रृंखला शामिल है।

इसके विपरीत, पश्चिमी देशों में लोकतंत्र केवल आवधिक मतदान के रूप में ही प्रकट होता है, जहां लोग मतदान के समय सक्रिय होते हैं और उसके बाद निष्क्रिय हो जाते हैं।

संपूर्ण प्रक्रिया वाला जन लोकतंत्र सबसे व्यापक, वास्तविक और प्रभावी लोकतंत्र है। यह लोगों की समस्याओं के समाधान में सहायक है। लोकतांत्रिक मूल्य और विचारधारा को क्रमबद्ध संस्थागत व्यवस्थाओं के माध्यम से राष्ट्रीय शासन में परिवर्तित किया गया है।

आंकड़ों के अनुसार, 15वीं पंचवर्षीय योजना के निर्माण के दौरान, संबंधित विभागों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए 31 लाख 10 हजार से अधिक सुझाव एकत्रित किए। अंततः ये सुझाव पंचवर्षीय योजना के प्रस्ताव में सम्मिलित किए गए। यह प्रक्रिया संपूर्ण प्रक्रिया वाले जन लोकतंत्र की "पूर्ण श्रृंखला" को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Point of View

जो वैश्विक अस्थिरता के बीच राजनीतिक स्थिरता को बढ़ावा देने का प्रयास करता है। यह प्रणाली न केवल चीन में शासन की समझ को विकसित करती है, बल्कि अन्य देशों के लिए भी एक नई नीति को प्रेरित कर सकती है।
NationPress
19/03/2026

Frequently Asked Questions

संपूर्ण प्रक्रिया वाला जन लोकतंत्र क्या है?
यह एक ऐसा लोकतंत्र है जिसमें नागरिकों की इच्छाएं विकास योजनाओं में शामिल होती हैं।
यह प्रणाली कैसे कार्य करती है?
यह लोकतांत्रिक चुनाव, सलाह-मशविरा, निर्णय, प्रबंधन और निगरानी के माध्यम से कार्य करती है।
क्या यह प्रणाली पश्चिमी लोकतंत्र से अलग है?
हाँ, यह प्रणाली आवधिक मतदान की तुलना में अधिक व्यापक और सक्रिय है।
इस प्रणाली के क्या लाभ हैं?
यह लोगों की समस्याओं को हल करने में मदद करती है और विकास योजनाओं में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करती है।
क्या आंकड़े इस प्रणाली की पुष्टि करते हैं?
हाँ, 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान लाखों सुझावों को शामिल किया गया था।
Nation Press