26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सीएमजी ने वर्ष 2025 की दस सबसे बड़ी पुरातत्व खबरें जारी कीं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सीएमजी ने वर्ष 2025 की दस सबसे बड़ी पुरातत्व खबरें जारी कीं?

सारांश

चाइना मीडिया ग्रुप द्वारा जारी की गई वर्ष 2025 की दस प्रमुख पुरातत्व खबरें दुनिया भर में अनुसंधान और खोजों को दर्शाती हैं। इन खबरों में प्राचीन मानवता और संस्कृतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। जानिए इन खोजों के पीछे की कहानी।

मुख्य बातें

दक्षिण पश्चिम चीन में प्राचीन काष्ठ वस्तुएं मिलीं।
शानतुंग प्रांत में पुरानी कार्बोनेटेड बीन्स का पता चला।
तंजानिया में प्राचीन हड्डियों के उपकरण पाए गए।
प्राचीन डीएनए अनुसंधान से मानव और भेड़ के सहजीवन का पता चला।
मातृसत्तात्मक समाज का प्राचीन अस्तित्व की पुष्टि।

बीजिंग, 27 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। चाइना मीडिया ग्रुप ने हाल ही में वर्ष 2025 की दस शीर्ष राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरातत्व खबरें जारी कीं।

पुरातत्व क्षेत्र में घरेलू दस सबसे महत्वपूर्ण खबरों में पहली है कि दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत में स्थित कानथांगछिंग धरोहर में 3 लाख वर्ष पुरानी काष्ठ वस्तुएं मिली हैं। यह खोज प्राचीन पत्थर काल में मानव जीवन और उनके तरीकों के बारे में नई जानकारी प्रदान करती है।

दूसरी खबर यह है कि चीन के शानतुंग प्रांत में 9 हजार वर्ष पुरानी कार्बोनेटेड बीन्स (विग्ना एंगुलरिस) का पता चला है, जो उत्तरी चीन में कृषि के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। तीसरी खबर में चीन के च्यांग सु प्रांत में 8100 वर्ष पहले यांगत्सी नदी के दक्षिण में सांस्कृतिक धरोहर की खोज की गई है।

दुनिया भर की दस सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय पुरातत्व खबरों में तंजानिया में 15 लाख वर्ष पुरानी हड्डियों के उपकरण की खोज प्रमुख है। दूसरी खबर में प्राचीन डीएनए अनुसंधान से पता चला है कि भेड़ और मानव के सहजीवन का इतिहास 12 हजार वर्ष पुराना है। तीसरी खबर में चीन ने पहली बार प्राचीन डीएनए से पुष्टि की है कि आदिकाल में मातृसत्तात्मक समाज का अस्तित्व था।

(साभार --- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं मानता हूँ कि यह खबरें न केवल चीन, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए महत्वपूर्ण हैं। पुरातत्व अनुसंधान से हमें हमारे अतीत को समझने और भविष्य को बेहतर बनाने का अवसर मिलता है।

RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चाइना मीडिया ग्रुप ने कब पुरातत्व खबरें जारी कीं?
चाइना मीडिया ग्रुप ने 27 दिसंबर को वर्ष 2025 की पुरातत्व खबरें जारी कीं।
युन्नान प्रांत में क्या खोज हुई?
युन्नान प्रांत में 3 लाख वर्ष पुरानी काष्ठ वस्तुएं मिली हैं।
तंजानिया में क्या खोजा गया?
तंजानिया में 15 लाख वर्ष पुरानी हड्डियों के उपकरण मिले हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले