27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

चीन में मानव-आधारित रोबोट उद्योग में तेजी से वृद्धि

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
चीन में मानव-आधारित रोबोट उद्योग में तेजी से वृद्धि

सारांश

चीन में मानव-आधारित रोबोट उद्योग में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। एनकोडर और रिड्यूसर जैसे घटकों के उत्पादन में तेजी आ रही है, जो संबंधित कंपनियों के विकास को प्रेरित कर रहा है।

मुख्य बातें

एनकोडर और रिड्यूसर का महत्व बढ़ता जा रहा है।
ल्यांग चंग की कंपनी का विकास उल्लेखनीय है।
श्येपो का उत्पादन लक्ष्य 10 लाख यूनिट है।
मानव-आधारित रोबोट की मोटर की मांग बढ़ रही है।
इस उद्योग का भविष्य उज्जवल है।

बीजिंग, 20 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। मानव-आधारित रोबोट के एकीकृत मॉड्यूल में रिड्यूसर और एनकोडर जैसे कई महत्वपूर्ण घटक शामिल होते हैं। इस एकीकृत मॉड्यूल की उत्पादन क्षमता में वृद्धि के कारण इससे संबंधित पार्ट्स कंपनियों का विकास तेजी से हो रहा है।

एकीकृत संयुक्त मॉड्यूल में एनकोडर संवेदन के लिए एक प्रमुख घटक है, जो रोबोट के जोड़ में नस के समान कार्य करता है। युवा उद्यमी ल्यांग चंग ने वर्ष 2017 से एनकोडर के अनुसंधान और बिक्री का कार्य प्रारंभ किया। वर्ष 2024 में उनकी कंपनी के विकास में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन आया। पिछले वर्ष कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 40 से बढ़कर 200 हो गई।

ल्यांग चंग ने बताया कि प्रारंभ में उनकी कंपनी प्रति वर्ष 10,000 एनकोडर का उत्पादन कर सकती थी। वर्ष 2024 में उत्पादन बढ़कर 40,000 एनकोडर तक पहुंच गया है। पिछले वर्ष कंपनी ने 3 लाख एनकोडर का उत्पादन किया। योजना है कि कंपनी की वार्षिक उत्पादन क्षमता लगभग 20 लाख यूनिट होगी।

मानव-आधारित रोबोट के उत्पादन में वृद्धि के कारण सभी संबंधित पार्ट्स कंपनियों का विकास तेजी से हो रहा है। श्येपो नामक एक रिड्यूसर निर्माण कंपनी ने पिछले वर्ष करीब 5 लाख यूनिट का उत्पादन किया। इस वर्ष का लक्ष्य 10 लाख यूनिट तक पहुंचना है।

एक मोटर कंपनी के प्रबंधक ने कहा कि वर्ष 2024 के पहले छमाही में मानव-आधारित रोबोट के मोटर के ऑर्डर की वृद्धि दर 100 से 200 प्रतिशत तक बनी रही। अब हर महीने मानव-आधारित रोबोट के मोटर की मांग लगभग 10 लाख है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष शिपमेंट की मात्रा लगभग 20 लाख तक पहुंच जाएगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

जो तकनीकी नवाचार और उद्योग विकास के लिए महत्वपूर्ण है। देश की आर्थिक वृद्धि में यह उद्योग एक महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
RashtraPress
27 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ल्यांग चंग की कंपनी का विकास कैसे हुआ?
ल्यांग चंग की कंपनी ने एनकोडर के उत्पादन में वृद्धि की है, जिससे कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ी है।
श्येपो कंपनी का लक्ष्य क्या है?
श्येपो कंपनी का लक्ष्य इस वर्ष रिड्यूसर का उत्पादन 10 लाख यूनिट तक पहुंचाना है।
मानव-आधारित रोबोट की मोटर की मांग कितनी है?
अब हर महीने मानव-आधारित रोबोट के मोटर की मांग लगभग 10 लाख है।
इस उद्योग का भविष्य क्या है?
इस उद्योग की वार्षिक उत्पादन क्षमता में वृद्धि की योजना है, जो लगभग 20 लाख यूनिट होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले