17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन ने ग्रामीण सड़कों की नियमावली जारी की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन ने ग्रामीण सड़कों की नियमावली जारी की?

सारांश

चीन ने ग्रामीण सड़कों के विकास के लिए नई नियमावली जारी की है, जो 2025 में लागू होगी। यह नियमावली ग्रामीण पुनरुत्थान और कृषि आधुनिकीकरण को गति देने के लिए महत्वपूर्ण है। जानिए इसके मुख्य पहलू।

मुख्य बातें

नियमावली ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता में सुधार के लिए है।
यह 15 सितंबर 2025 से लागू होगी।
सरकारी नेतृत्व और समायोजन पर जोर दिया गया है।
स्थानीय सरकारों को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।
निम्न स्तर की सड़कों का सुधार आवश्यक है।

बीजिंग, 23 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने हाल ही में राज्य परिषद के आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए ग्रामीण सड़कों की नियमावली को जारी किया है, जो कि 15 सितंबर 2025 से लागू होगी।

इस नियमावली का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता को बढ़ावा देना है, ताकि चौतरफा ग्रामीण पुनरुत्थान और कृषि के साथ-साथ गांवों के आधुनिकीकरण की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।

नियमावली में यह उल्लेख किया गया है कि ग्रामीण सड़कों के विकास में सरकारी नेतृत्व, समग्र समायोजन और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार सुविधाजनक एवं उच्च कुशलता वाला ग्रामीण यातायात बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाए।

यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिला स्तरीय सरकारें अपने प्रशासनिक क्षेत्रों में ग्रामीण सड़कों के विकास की मुख्य जिम्मेदारी निभाएंगी। राज्य परिषद के यातायात विभाग और स्थानीय सरकारों को निर्देशन और निगरानी को मजबूत करना चाहिए।

नियमावली में कहा गया है कि ग्रामीण सड़क निर्माण में सड़क नेटवर्क की गुणवत्ता में सुधार करना प्राथमिक कार्य है। नवीनतम निर्माण को सड़क तकनीकी मानकों के अनुरूप होना चाहिए। वर्तमान में, निम्न स्तरीय तकनीकी मानकों से मेल नहीं खाने वाली सड़कों का सुधार आवश्यक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना आवश्यक है कि चीन की यह नई नियमावली ग्रामीण विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। यह न केवल बुनियादी ढांचे को सुधारने में मदद करेगी, बल्कि कृषि और ग्रामीण पुनरुत्थान को भी बढ़ावा देगी।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ग्रामीण सड़कों की नियमावली कब लागू होगी?
यह नियमावली 15 सितंबर 2025 से लागू होगी।
इस नियमावली का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता को बढ़ावा देना और ग्रामीण पुनरुत्थान को गति देना है।
कौन सी सरकार ग्रामीण सड़कों के विकास की जिम्मेदारी लेगी?
जिला स्तरीय सरकारें अपने प्रशासनिक क्षेत्रों में ग्रामीण सड़कों के विकास की मुख्य जिम्मेदारी निभाएंगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले