12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन में माल का रेलवे परिवहन बढ़ रहा है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन में माल का रेलवे परिवहन बढ़ रहा है?

सारांश

चीन में रेलवे द्वारा माल परिवहन में वृद्धि हो रही है। पहले पांच महीनों में कुल 1 अरब 64 करोड़ 10 लाख टन माल का परिवहन किया गया है। यह पिछले साल की तुलना में 3.1 प्रतिशत अधिक है। जानें इस बारे में विस्तार से कि कैसे आधुनिक लॉजिस्टिक्स प्रणाली ने इस वृद्धि में योगदान दिया है।

मुख्य बातें

1 अरब 64 करोड़ 10 लाख टन माल का रेलवे से परिवहन 3.1 प्रतिशत की वृद्धि पिछले वर्ष की तुलना में औसत दैनिक लोडिंग मात्रा 1 लाख 81 हजार वाहन 655 रसद सामान्य अनुबंध पर हस्ताक्षर चीन-लाओस रेलवे द्वारा 25 लाख 2 हजार टन माल का परिवहन

बीजिंग, 22 जून (राष्ट्र प्रेस)। वर्ष 2023 के पहले पांच महीनों में, चीन में कुल 1 अरब 64 करोड़ 10 लाख टन माल का परिवहन रेलवे द्वारा किया गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 3.1 प्रतिशत अधिक है। औसत दैनिक लोडिंग मात्रा 1 लाख 81 हजार वाहन है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 4.2 फीसदी ज्यादा है।

चीन के रेलवे विभागों ने एक आधुनिक लॉजिस्टिक्स प्रणाली का निर्माण करने और कुल रसद लागत को कम करने में प्रयास किए हैं। इससे रेलवे लॉजिस्टिक्स को सुचारू और कुशल बनाया गया है, जो राष्ट्रीय आर्थिक विकास को मजबूत समर्थन देता है।

आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से मई तक राष्ट्रीय रेलवे ने 84 करोड़ 50 लाख टन कोयला भेजा। खनन और निर्माण सामग्री, प्रगलन सामग्री और अनाज के परिवहन में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में क्रमशः 22 प्रतिशत, 9.1 प्रतिशत और 5.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

इस वर्ष के पहले पांच महीनों में 655 रसद सामान्य अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं। अनुबंधित कार्गो मात्रा 97 करोड़ 90 लाख टन रही। रेल और जलमार्ग के द्वारा 68 लाख 33 हजार टीईयू कंटेनरयुक्त माल का परिवहन किया गया, जिसमें 18.4 फीसदी की वृद्धि दर देखी गई।

वहीं, जनवरी से मई तक चीन-यूरोप मालगाड़ियों का परिचालन स्थिर बना हुआ है। मध्य एशिया एक्सप्रेस अब तक 6,046 बार फेरे लगा चुकी है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि से 23 प्रतिशत अधिक है। चीन-लाओस रेलवे ने 25 लाख 2 हजार टन सीमा पार माल भेजा, जिसमें 8 प्रतिशत की वृद्धि दर है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह राष्ट्रीय आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह विकास न केवल व्यापार को बढ़ावा देता है, बल्कि देश की समग्र अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाता है।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन में रेलवे द्वारा कितने माल का परिवहन हुआ?
इस साल के पहले पांच महीनों में चीन में कुल 1 अरब 64 करोड़ 10 लाख टन माल का परिवहन रेलवे द्वारा किया गया।
क्या पिछले साल की तुलना में परिवहन में वृद्धि हुई है?
हाँ, यह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 3.1 प्रतिशत अधिक है।
औसत दैनिक लोडिंग मात्रा क्या है?
औसत दैनिक लोडिंग मात्रा 1 लाख 81 हजार वाहन है।
चीन-यूरोप मालगाड़ियों का परिचालन कैसा है?
जनवरी से मई तक चीन-यूरोप मालगाड़ियों का परिचालन स्थिर बना हुआ है।
लॉजिस्टिक्स प्रणाली के सुधार का क्या प्रभाव पड़ा है?
आधुनिक लॉजिस्टिक्स प्रणाली ने रेलवे लॉजिस्टिक्स को सुचारू और कुशल बनाया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले