9 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन और सामोआ के राष्ट्राध्यक्षों ने राजनयिक संबंध की 50वीं वर्षगांठ पर एक-दूसरे को बधाई दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन और सामोआ के राष्ट्राध्यक्षों ने राजनयिक संबंध की 50वीं वर्षगांठ पर एक-दूसरे को बधाई दी?

सारांश

बीजिंग में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और सामोआ के राष्ट्रपति तुइमालेली इफानो वालेटोआ सुआलावी द्वितीय ने अपने राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ पर एक-दूसरे को बधाई दी। दोनों देशों के बीच मित्रता और सहयोग का महत्व बढ़ता जा रहा है। इस संबंध का इतिहास और भविष्य जानने के लिए पढ़ें।

मुख्य बातें

चीन और सामोआ के बीच 50 वर्ष पुराना राजनयिक संबंध।
पारस्परिक सम्मान और सहयोग की वृद्धि।
सांस्कृतिक आदान-प्रदान का विस्तार।
व्यावहारिक सहयोग की दिशा में नए कदम।
भविष्य में संबंधों का महत्व।

बीजिंग, 6 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और सामोआ के राष्ट्रपति तुइमालेली इफानो वालेटोआ सुआलावी द्वितीय ने दोनों देशों के राजनयिक संबंध की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजा।

शी ने अपने संदेश में कहा कि चीन और सामोआ के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान का एक लंबा इतिहास है। राजनयिक संबंध की स्थापना के 50 वर्षों में, दोनों देशों ने हमेशा पारस्परिक सम्मान और समानतापूर्ण बर्ताव को बनाए रखा है। दोनों देशों ने एक-दूसरे के राष्ट्रीय स्वतंत्रता और प्रभुसत्ता की सुरक्षा का डटकर समर्थन किया है। दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक विश्वास निरंतर गहरा हो रहा है और पारस्परिक लाभ एवं सहयोग की बड़ी उपलब्धियां हासिल की गई हैं। सांस्कृतिक आदान-प्रदान का विस्तार भी हो रहा है, जिससे दोनों देशों का कल्याण बढ़ा है।

शी ने यह भी कहा कि मैं दोनों देशों के संबंधों के विकास को बहुत महत्व देता हूं और पारंपरिक मित्रता को और मजबूत करने, व्यावहारिक सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों की सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी का नया अध्याय जोड़ने को तैयार हूं।

तुइमालेली इफानो वालेटोआ सुआलावी द्वितीय ने कहा कि राजनयिक संबंध की स्थापना के 50 वर्षों में, दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण सहयोग का विस्तार होता रहा है। सामोआ, चीन से प्राप्त मूल्यवान समर्थन के लिए आभारी है। मुझे विश्वास है कि दोनों देशों के संबंध निरंतर नई मंजिल की ओर बढ़ते रहेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि चीन और सामोआ के बीच के संबंध न केवल द्विपक्षीय सहयोग का प्रतिनिधित्व करते हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी एक मजबूत उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। इन संबंधों का विकास अन्य देशों के साथ भी सहयोग को बढ़ावा देने का संकेत है।
RashtraPress
9 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन और सामोआ के संबंध का इतिहास क्या है?
चीन और सामोआ के बीच राजनयिक संबंधों का इतिहास 50 वर्ष पुराना है, जिसमें मैत्रीपूर्ण सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान शामिल हैं।
राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्षों में क्या उपलब्धियां हासिल हुई हैं?
इन 50 वर्षों में, दोनों देशों ने राजनीतिक विश्वास, पारस्परिक लाभ और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले