17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 2025 में चीन ने 92 बार अंतरिक्ष प्रक्षेपण कर नया रिकॉर्ड बनाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 2025 में चीन ने 92 बार अंतरिक्ष प्रक्षेपण कर नया रिकॉर्ड बनाया?

सारांश

चीन ने 2025 में अंतरिक्ष प्रक्षेपण के क्षेत्र में अद्वितीय उपलब्धियों का प्रदर्शन किया है। 92 प्रक्षेपणों के साथ, चीन ने न केवल मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशनों में नई ऊँचाइयाँ हासिल की, बल्कि व्यावसायिक और अन्वेषणात्मक क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसे जानने के लिए हमारे साथ बने रहें!

मुख्य बातें

चीन ने 2025 में 92 अंतरिक्ष प्रक्षेपण किए।
शानचो-20 ने 204 दिनों का कक्षीय रिकॉर्ड बनाया।
थ्येनवन-2 क्षुद्रग्रह नमूना वापसी मिशन शुरू हुआ।
15वीं पंचवर्षीय योजना के तहत नए लक्ष्य निर्धारित किए गए।
चीन एक मजबूत अंतरिक्ष राष्ट्र बन रहा है।

बीजिंग, 3 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। हाल ही में चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में चीन ने मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियानों, गहन अंतरिक्ष अन्वेषण और व्यावसायिक अंतरिक्ष क्षेत्रों में कई ऐतिहासिक उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं।

2025 में चीन ने कुल 92 अंतरिक्ष प्रक्षेपण किए, जो कि एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन के एक कर्मचारी ने बताया कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने लगातार 11 वर्षों तक नए साल के बधाई संदेश में अंतरिक्ष उपलब्धियों का उल्लेख किया है, जिससे हर चीनी अंतरिक्ष कर्मी के मन में गहन मिशन भावना और गर्व जागृत हुआ है। वर्ष 2025 में 300 से अधिक उपग्रहों को निर्धारित कक्षा में स्थापित किया गया, जिससे प्रक्षेपण संख्या और कक्षीय निर्माण क्षमता में गुणात्मक वृद्धि हुई।

इस वर्ष, शनचो-20 चालक दल ने 204 दिनों तक कक्षा में रहकर चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष इतिहास में सबसे लंबे समय तक कक्षीय रहने का रिकॉर्ड बनाया। शनचो-21 ने 3.5 घंटे में तेज रेंडेवज़ और डॉकिंग का नया कीर्तिमान स्थापित किया। शनचो-20 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान में आई अचानक समस्या के समाधान के लिए पहली बार "16-दिवसीय आपातकालीन प्रक्षेपण" सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया गया, जो चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को दर्शाता है।

उधर, थ्येनवन-2 ने चीन के पहले क्षुद्रग्रह नमूना वापसी मिशन की शुरुआत की, जिससे मानवता की गहन अंतरिक्ष खोज में चीन का योगदान बढ़ा। वर्ष 2025 में कई व्यावसायिक रॉकेटों के सघन प्रक्षेपण ने चीन के व्यावसायिक अंतरिक्ष क्षेत्र को गतिशील ऊर्जा प्रदान की।

"15वीं पंचवर्षीय योजना" (2026-2030) की शुरुआत में, चीन अंतरिक्ष के नए लक्ष्यों की ओर अग्रसर है। मानव चंद्रमा लैंडिंग परियोजना से संबंधित कई प्रयोग किए जाएंगे, छांग’अ-7 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पानी की खोज के लिए रवाना होगा, और कई नए रॉकेटों के पहले प्रक्षेपण और पुनःप्रयोग की चुनौतियाँ सामने आएँगी। चीन एक मजबूत अंतरिक्ष राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की ओर नए सफर पर बढ़ रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

जो कि एक सशक्त राष्ट्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। चीन का यह प्रयास न केवल उसकी तकनीकी क्षमता को दर्शाता है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी उसकी भूमिका को मजबूत करता है।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन ने 2025 में कितने अंतरिक्ष प्रक्षेपण किए?
चीन ने 2025 में कुल 92 अंतरिक्ष प्रक्षेपण किए।
शानचो-20 ने किस प्रकार का रिकॉर्ड बनाया?
शानचो-20 ने 204 दिनों तक कक्षा में रहकर चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष इतिहास में सबसे लंबे समय तक कक्षीय रहने का रिकॉर्ड बनाया।
चीन की आगे की योजनाएं क्या हैं?
चीन '15वीं पंचवर्षीय योजना' के तहत मानव चंद्रमा लैंडिंग परियोजना पर कार्य कर रहा है।
चीन की अंतरिक्ष क्षमताओं में वृद्धि का क्या महत्व है?
यह वैश्विक स्तर पर चीन की तकनीकी शक्ति और प्रतिस्पर्धात्मकता को दर्शाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले