26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शनचो-21 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण पूर्णतः सफल रहा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शनचो-21 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण पूर्णतः सफल रहा?

सारांश

चीन ने फिर से अपनी अंतरिक्ष यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है। शनचो-21 ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी और अंतरिक्ष स्टेशन में अपने समकक्ष का स्वागत किया। इस मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्री कई महत्वपूर्ण प्रयोग करेंगे। आइए जानते हैं इस अद्भुत मिशन के बारे में और इसे चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में।

मुख्य बातें

शनचो-21 का सफल प्रक्षेपण चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह अंतरिक्ष यान कई प्रयोग और अनुसंधान करेगा।
चीन ने अब तक 28 अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा है।
यह मिशन चीन के लिए छठा मानवयुक्त उड़ान मिशन है।
अंतरिक्ष जीवन और सूक्ष्म-गुरुत्व भौतिकी पर शोध किया जाएगा।

बीजिंग, 1 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। 31 अक्टूबर की रात 23 बजकर 44 मिनट पर, शनचो-21 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान को चीन के कानसू प्रांत में स्थित च्युछ्य्वान उपग्रह लॉन्च केंद्र से प्रक्षिप्त किया गया। लगभग 10 मिनट के भीतर, यह अंतरिक्ष यान अपनी पूर्व निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर गया और प्रक्षेपण पूरी तरह से सफल रहा।

1 नवंबर की सुबह 4 बजकर 58 मिनट पर, शनचो-20 अंतरिक्ष यात्री दल, जो वर्तमान में कक्षा में मिशन पर हैं, ने चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में शनचो-21 के अंतरिक्ष यात्री दल का स्वागत किया। यह चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास में सातवां 'अंतरिक्ष मिलन' है।

चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के अनुसार, अंतरिक्ष स्टेशन पर अपने प्रवास के दौरान, शनचो-21 अंतरिक्ष यात्री दल अंतरिक्ष जीवन और मानव अनुसंधान, सूक्ष्म-गुरुत्व भौतिकी और नई अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में कई प्रयोग और अनुप्रयोग करेगा। वे कई बार यान के बाहर गतिविधियां भी संचालित करेंगे, अंतरिक्ष स्टेशन मलबा सुरक्षा उपकरणों की स्थापना पूरी करेंगे और कैप्सूल के अंदर और बाहर उपकरणों की स्थापना, डिबगिंग, रखरखाव और मरम्मत जैसे कार्य करेंगे।

बताया गया है कि अब तक, चीन का 2025 का मानवयुक्त अंतरिक्ष प्रक्षेपण मिशन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह मिशन चीन की मानवयुक्त परियोजना के अंतरिक्ष स्टेशन अनुप्रयोग और विकास वाले चरण में प्रवेश करने के बाद से छठा मानवयुक्त उड़ान मिशन था, और परियोजना की शुरुआत के बाद से 37वां प्रक्षेपण मिशन था। अब तक, 28 चीनी अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष जा चुके हैं, जिनमें से कुछ लोग कई बार जाने के चलते कुल संख्या 44 बार हो गई हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित है कि चीन का शनचो-21 प्रक्षेपण न केवल तकनीकी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मानवता के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है। इससे यह स्पष्ट होता है कि चीन अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपने कदम तेजी से बढ़ा रहा है और यह एक सकारात्मक संकेत है कि विभिन्न देशों को मिलकर अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में कार्य करना चाहिए।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शनचो-21 अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण कब हुआ?
31 अक्टूबर की रात 23 बजकर 44 मिनट पर।
शनचो-21 के अंतरिक्ष यात्री किसके साथ मिले?
शनचो-20 अंतरिक्ष यात्री दल के साथ।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले