30 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन ने आपूर्ति श्रृंखला विकास रिपोर्ट जारी की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन ने आपूर्ति श्रृंखला विकास रिपोर्ट जारी की?

सारांश

चीनी रसद और खरीदारी संघ ने हाल ही में चीन में आपूर्ति श्रृंखला विकास रिपोर्ट (2024-2025) जारी की है। रिपोर्ट में वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के पुनर्गठन, चीन की उन्नति और डिजिटल परिवर्तन के संकेत दिए गए हैं। जानिए इस रिपोर्ट के महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में।

मुख्य बातें

आपूर्ति श्रृंखला का तेजी से पुनर्गठन।
चीन का विश्व में स्थान बदलना।
डिजिटल परिवर्तन में वृद्धि।
उन्नत विनिर्माण क्लस्टर।
सीमापार ई-कॉमर्स में वृद्धि।

बीजिंग, 9 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी रसद और खरीदारी संघ ने 9 सितंबर को चीन में आपूर्ति श्रृंखला विकास रिपोर्ट (2024-2025) का अनावरण किया। रिपोर्ट के अनुसार, आर्थिक संरचना में समायोजन, व्यापारिक संरक्षणवाद और तकनीकी परिवर्तन जैसे कारकों के चलते वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला तेजी से पुनर्गठित हो रही है। चीन 'विश्व कारखाने' से 'वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला केंद्र' के रूप में उन्नति कर रहा है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल के वर्षों में चीन ने आधुनिक रसद और उन्नत विनिर्माण में महत्वपूर्ण प्रगति की है। 80 राष्ट्र स्तरीय उन्नत विनिर्माण क्लस्टर उच्च स्तरीय उपकरण और नवीन ऊर्जा जैसे क्षेत्रों को कवर करते हैं। इसमें उच्च स्तरीय उपकरण क्लस्टर का हिस्सा 36.25 प्रतिशत है।

इसके साथ ही, चीन में आपूर्ति श्रृंखला का डिजिटल परिवर्तन भी तेजी से बढ़ रहा है। चीनी रसद और खरीददारी संघ के आंकड़ों के अनुसार, लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला में एआई की समग्र प्रवेश दर 37 प्रतिशत से अधिक हो गई है। परिवहन अनुकूलन परिदृश्य में यह दर 78.18 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो सर्वाधिक है।

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि चीनी उद्यमों का विदेशी विस्तार मॉडल धीरे-धीरे 'उत्पाद निर्यात' और 'क्षमता निर्यात' से 'उद्योग और आपूर्ति श्रृंखला निर्यात' में परिवर्तित हो रहा है। वर्ष 2024 में सीमापार ई-कॉमर्स का आयात-निर्यात 26 खरब 30 अरब युआन तक पहुंच गया, जो वर्ष 2023 की तुलना में 10.8 प्रतिशत अधिक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि चीन की आपूर्ति श्रृंखला में हो रहे बदलाव न केवल चीन के लिए बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। इस रिपोर्ट से यह संकेत मिलता है कि चीन अपनी औद्योगिक रणनीतियों को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है।
RashtraPress
30 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन की आपूर्ति श्रृंखला विकास रिपोर्ट में क्या प्रमुख बातें हैं?
रिपोर्ट में आर्थिक संरचना में समायोजन, व्यापारिक संरक्षणवाद और तकनीकी परिवर्तन के प्रभाव की चर्चा की गई है।
रिपोर्ट के अनुसार चीन का विदेश विस्तार मॉडल कैसे बदल रहा है?
चीन का विदेशी विस्तार मॉडल अब 'उत्पाद निर्यात' और 'क्षमता निर्यात' से 'उद्योग और आपूर्ति श्रृंखला निर्यात' में परिवर्तित हो रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले