2023 की पहली तिमाही में चीन की अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत
सारांश
Key Takeaways
- उद्योग में 6.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
- उपभोक्ता वस्तुओं की बिक्री में 2.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
- निवेश में 11.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ।
- हाई टेक विनिर्माण में 13.1 प्रतिशत की वृद्धि।
- चीनी वस्तुओं के आयात निर्यात में 18.3 प्रतिशत का इजाफा।
बीजिंग, 17 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने 16 मार्च को इस वर्ष के पहले दो महीनों के दौरान चीनी आर्थिक विकास के मुख्य आंकड़े प्रस्तुत किए। उद्योग, उपभोग, निवेश और विदेश व्यापार के सूचकांकों में स्पष्ट सुधार देखा गया है, जिससे इस वर्ष के विकास लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक मजबूत आधार स्थापित हुआ है।
आंकड़ों के अनुसार, इस जनवरी और फरवरी में उद्योग के अतिरिक्त मूल्य में 6.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। सामाजिक उपभोक्ता वस्तुओं की फुटकर बिक्री में 2.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई और सेवा उपभोग में 5.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। बुनियादी संस्थापन के निवेश में 11.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ।
चीनी रनमिन विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र कॉलेज के प्रोफेसर वांग श्याओसुंग ने चाइना मीडिया ग्रुप को बताया कि वैश्विक आर्थिक वृद्धि की कमजोरी और भू-राजनीतिक तनाव के बीच चीनी आर्थिक प्रदर्शन स्थिर बना हुआ है। इसका मुख्य कारण चीनी अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव और लचीलापन है। इसके अलावा, चीन सरकार ने लंबे समय से गुणवत्ता विकास के लिए लक्षित नीतियों को लागू किया है, जिससे उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त हुए हैं।
यह ध्यान देने योग्य है कि इस वर्ष के पहले दो महीनों में चीन के हाई टेक विनिर्माण उद्योग का अतिरिक्त मूल्य साल दर साल 13.1 प्रतिशत बढ़ा, जो सामान्य उद्योग की वृद्धि की तुलना में लगभग दोगुना है। थ्री डी प्रिंटिंग सामान और औद्योगिक रोबोट के उत्पादन में क्रमशः 54.1 प्रतिशत और 31.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सृजन केंद्रित वृद्धि का मॉडल न केवल चीनी आर्थिक ढांचे के समायोजन को बढ़ाता है, बल्कि विभिन्न देशों के व्यवसायों की उन्नति में भी सहायक है।
गौरतलब है कि विश्व में व्यापारिक संरक्षणवाद बढ़ने के बावजूद, पहले दो महीनों में चीनी वस्तुओं के आयात-निर्यात में 18.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ। खास बात यह है कि चीन का आयात साल दर साल 17.1 प्रतिशत बढ़ा है। इससे यह साफ है कि चीन की घरेलू मांग बढ़ रही है और चीन अपने बाजार से विभिन्न देशों के उद्यमों के लिए वाणिज्यिक मौके प्रदान कर रहा है।
स्थानीय विश्लेषकों का मानना है कि 15वीं पंचवर्षीय योजना के कार्यान्वयन के साथ चीन का गुणवत्ता विकास वैश्विक स्तर पर और भी अधिक सकारात्मक समाचार लाएगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)