28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

फरवरी में चीन के विनिर्माण क्षेत्र की स्थिर वृद्धि के संकेत

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
फरवरी में चीन के विनिर्माण क्षेत्र की स्थिर वृद्धि के संकेत

सारांश

चीन के विनिर्माण क्षेत्र में फरवरी में देखी गई स्थिरता और उच्च तकनीक विनिर्माण का लगातार विस्तार दर्शाता है कि देश की आर्थिक गतिविधियाँ सकारात्मक दिशा में बढ़ रही हैं।

मुख्य बातें

फरवरी में चीन का विनिर्माण पीएमआई 49 प्रतिशत रहा।
उच्च तकनीक विनिर्माण का पीएमआई 51.5 प्रतिशत रहा।
गैर-विनिर्माण व्यापार गतिविधि सूचकांक 49.5 प्रतिशत पर रहा।
वसंत त्योहार का उपभोग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।
मौद्रिक क्षेत्र ने अर्थव्यवस्था को समर्थन दिया है।

बीजिंग, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो और चीन लॉजिस्टिक्स एवं खरीद संघ ने बुधवार को फरवरी के महीने के लिए चीन के विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) के आंकड़ों को सार्वजनिक किया।

आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में वसंतोत्सव के मौसमी प्रभाव के कारण विनिर्माण गतिविधियों में थोड़ी कमी आई, फिर भी सकारात्मक बदलाव देखे गए। फरवरी में चीन का विनिर्माण पीएमआई 49 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो पिछले महीने की तुलना में 0.3 प्रतिशत कम है।

उच्च तकनीक विनिर्माण क्षेत्र में तेज़ी से विकास जारी रहा। उच्च तकनीक विनिर्माण का पीएमआई 51.5 प्रतिशत रहा, जो कि लगातार 13वें महीने तक विस्तार क्षेत्र में बना हुआ है। इसके नए ऑर्डर सूचकांक 51 प्रतिशत से ऊपर और उत्पादन सूचकांक 54 प्रतिशत से ऊपर दर्ज किया गया।

गैर-विनिर्माण क्षेत्र में भी फरवरी में व्यापार गतिविधि सूचकांक में मामूली वृद्धि हुई। फरवरी में चीन का गैर-विनिर्माण व्यापार गतिविधि सूचकांक 49.5 प्रतिशत रहा, जो पिछले महीने की तुलना में 0.1 प्रतिशत अधिक है।

वसंत त्योहार की छुट्टियों के प्रभाव से यात्रा और उपभोग से संबंधित क्षेत्रों में भी वृद्धि देखी गई। आवास एवं भोजन, संस्कृति एवं मनोरंजन जैसे क्षेत्रों का व्यापार गतिविधि सूचकांक 60 प्रतिशत से ऊपर रहा। खुदरा और हवाई परिवहन क्षेत्रों का व्यापार गतिविधि सूचकांक क्रमशः 50 प्रतिशत और 55 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया।

मौद्रिक वित्तीय क्षेत्र ने वास्तविक अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में मदद जारी रखी है। इसका व्यापार गतिविधि सूचकांक और नए ऑर्डर सूचकांक लगातार तीन महीनों से 60 प्रतिशत से ऊपर बना हुआ है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

फिर भी उच्च तकनीक विनिर्माण में वृद्धि जारी है। यह संकेत देता है कि आर्थिक गतिविधियाँ धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन के विनिर्माण पीएमआई का क्या अर्थ है?
चीन का विनिर्माण पीएमआई, विनिर्माण क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों का एक माप है, जो 50 प्रतिशत से ऊपर होने पर विकास को दर्शाता है।
फरवरी में चीन के उच्च तकनीक विनिर्माण का पीएमआई कितना रहा?
फरवरी में उच्च तकनीक विनिर्माण का पीएमआई 51.5 प्रतिशत रहा, जो लगातार 13 महीने तक विस्तार में है।
गैर-विनिर्माण क्षेत्र में व्यापार गतिविधि सूचकांक में किस प्रकार की वृद्धि हुई?
गैर-विनिर्माण व्यापार गतिविधि सूचकांक फरवरी में 49.5 प्रतिशत रहा, जो पिछले महीने की तुलना में 0.1 प्रतिशत अधिक है।
वसंत त्योहार का विनिर्माण क्षेत्र पर क्या प्रभाव पड़ा?
वसंत त्योहार के कारण यात्रा और उपभोग से संबंधित क्षेत्रों में वृद्धि देखी गई, जो विनिर्माण गतिविधियों में सकारात्मक योगदान देती है।
मौद्रिक वित्तीय क्षेत्र ने अर्थव्यवस्था को कैसे समर्थन दिया?
मौद्रिक वित्तीय क्षेत्र ने पिछले तीन महीनों से व्यापार गतिविधि और नए ऑर्डर सूचकांक को 60 प्रतिशत से ऊपर बनाए रखा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले