2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

फरवरी में चीन के विनिर्माण क्षेत्र में सकारात्मक संकेतों की वृद्धि

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
फरवरी में चीन के विनिर्माण क्षेत्र में सकारात्मक संकेतों की वृद्धि

सारांश

चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी फरवरी के विनिर्माण पीएमआई के आंकड़े बताते हैं कि वसंतोत्सव के प्रभाव के बावजूद विनिर्माण में सकारात्मक संकेत बने हुए हैं।

मुख्य बातें

फरवरी में विनिर्माण पीएमआई: 49 प्रतिशत उच्च तकनीक विनिर्माण पीएमआई: 51.5 प्रतिशत गैर-विनिर्माण व्यापार गतिविधि सूचकांक: 49.5 प्रतिशत वसंत त्योहार का प्रभाव: यात्रा एवं उपभोग में तेजी मौद्रिक वित्तीय क्षेत्र का समर्थन: लगातार 60 प्रतिशत से ऊपर

बीजिंग, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो एवं चीन लॉजिस्टिक्स और खरीद संघ ने बुधवार को फरवरी के लिए चीन के विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) के आंकड़े जारी किए।

आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में वसंतोत्सव जैसे मौसमी कारकों के कारण विनिर्माण गतिविधियों में थोड़ी कमी आई, लेकिन सकारात्मक परिवर्तन जारी रहे। फरवरी में चीन का विनिर्माण पीएमआई 49 प्रतिशत रहा, जो पिछले महीने की तुलना में 0.3 प्रतिशत कम है।

उच्च तकनीक के विनिर्माण में तेजी से विस्तार जारी रहा। उच्च तकनीक विनिर्माण का पीएमआई 51.5 प्रतिशत रहा, जो लगातार 13वें महीने विस्तार क्षेत्र में बना हुआ है। इसके नए ऑर्डर सूचकांक 51 प्रतिशत से ऊपर और उत्पादन सूचकांक 54 प्रतिशत से ऊपर रहा।

गैर-विनिर्माण क्षेत्र की बात करें तो फरवरी में गैर-विनिर्माण व्यापार गतिविधि सूचकांक में मामूली वृद्धि हुई। फरवरी में चीन का गैर-विनिर्माण व्यापार गतिविधि सूचकांक 49.5 प्रतिशत रहा, जो पिछले महीने की तुलना में 0.1 प्रतिशत अधिक है।

वसंत त्योहार की छुट्टियों के प्रभाव से यात्रा और उपभोग से संबंधित क्षेत्रों में तेजी देखी गई। आवास एवं भोजन, संस्कृति एवं मनोरंजन जैसे क्षेत्रों का व्यापार गतिविधि सूचकांक 60 प्रतिशत से ऊपर रहा। खुदरा और हवाई परिवहन क्षेत्रों का व्यापार गतिविधि सूचकांक क्रमशः 50 प्रतिशत और 55 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया।

मौद्रिक वित्तीय क्षेत्र ने वास्तविक अर्थव्यवस्था को मजबूत समर्थन प्रदान करना जारी रखा। इसका व्यापार गतिविधि सूचकांक और नए ऑर्डर सूचकांक लगातार तीन महीनों से 60 प्रतिशत से ऊपर बना हुआ है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

चीन का विनिर्माण क्षेत्र फरवरी में सकारात्मक संकेत दर्शा रहा है, जो मौसमी प्रभावों के बावजूद वृद्धि की संभावना को उजागर करता है। यह आर्थिक स्थिरता का संकेत है, जो वैश्विक बाजार पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फरवरी में चीन के विनिर्माण पीएमआई का क्या आंकड़ा था?
फरवरी में चीन का विनिर्माण पीएमआई 49 प्रतिशत रहा।
उच्च तकनीक विनिर्माण का पीएमआई कितना रहा?
उच्च तकनीक विनिर्माण का पीएमआई 51.5 प्रतिशत रहा।
गैर-विनिर्माण व्यापार गतिविधि सूचकांक का क्या हाल रहा?
गैर-विनिर्माण व्यापार गतिविधि सूचकांक 49.5 प्रतिशत रहा, जो पिछले महीने से 0.1 प्रतिशत अधिक है।
वसंत त्योहार का व्यापार गतिविधि पर क्या प्रभाव पड़ा?
वसंत त्योहार की छुट्टियों के चलते यात्रा और उपभोग से संबंधित क्षेत्रों में तेजी देखी गई।
मौद्रिक वित्तीय क्षेत्र ने किस प्रकार का समर्थन दिया?
मौद्रिक वित्तीय क्षेत्र ने वास्तविक अर्थव्यवस्था को मजबूत समर्थन प्रदान किया है, इसका व्यापार गतिविधि सूचकांक लगातार 60 प्रतिशत से ऊपर है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 दिन पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले