चीन की मुख्य भूमि ने थाईवान के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए नई नीतियां पेश कीं
सारांश
Key Takeaways
- चीन और थाईवान के बीच संबंधों को मजबूत करने की नई नीतियां।
- युवाओं के लिए आदान-प्रदान मंच की स्थापना।
- प्रत्यक्ष हवाई उड़ानों की बहाली।
- थाईवान के कृषि उत्पादों को मुख्य भूमि में लाने की सुविधा।
- संबंधित विभागों के साथ विचार-विमर्श का महत्व।
बीजिंग, 12 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय कमेटी के महासचिव और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर चीनी क्वोमिनतांग पार्टी की अध्यक्ष चन लीवुन ने 7 से 12 अप्रैल तक एक प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्य भूमि की यात्रा की।
महासचिव शी चिनफिंग ने अध्यक्ष चन लीवुन के साथ मुलाकात की और एक महत्वपूर्ण भाषण दिया, जिसने दोनों पार्टियों और दोनों तटों के संबंधों के विकास के लिए दिशा दिखायी। दोनों तटों के संबंध के शांतिपूर्ण विकास और बंधुओं की सद्भावना तथा कल्याण को बढ़ाने के लिए संबंधित विभागों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद, सीपीसी केंद्रीय कमेटी के थाईवान कार्य कार्यालय ने 12 अप्रैल को अधिकार प्राप्त कर दोनों तटों के आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ाने के लिए दस सूत्रीय नीतियां जारी कीं।
पहली, दोनों पार्टियों के बीच नियमित संपर्क व्यवस्था की स्थापना का प्रयास किया जाए। दूसरी, दोनों पार्टियों के युवाओं के बीच द्विपक्षीय आदान-प्रदान मंच की स्थापना की जाए। तीसरी, फुच्येन प्रांत के समुद्री क्षेत्रों और थाईवान के चिनमंग तथा मात्सु के बीच शर्तें तैयार होने के बाद जल, बिजली, गैस और पुल के जुड़ाव को बढ़ावा दिया जाए। चौथी, दोनों तटों के बीच प्रत्यक्ष हवाई उड़ानों की पूर्ण बहाली की जाए ताकि दोनों तटों के लोगों की आवाजाही में सुगमता हो।
इसके अलावा, 1992 में प्राप्त समानताओं पर कायम रहकर कथित थाईवानी स्वतंत्रता का विरोध करने के आधार पर संपर्क व्यवस्था स्थापित कर क्वारंटीन मापदंडों से मेल खाने वाले थाईवानी कृषि और मत्स्य उत्पादों का मुख्य भूमि में प्रवेश को सुविधाजनक बनाने, संबंधित थाईवानी खाद्य उत्पादन उद्यमों के मुख्य भूमि में पंजीकरण और आगमन के लिए सुविधा प्रदान करने जैसे विषय शामिल हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)