शी चिनफिंग और क्वोमिनतांग पार्टी की अध्यक्ष का महत्वपूर्ण संवाद

Click to start listening
शी चिनफिंग और क्वोमिनतांग पार्टी की अध्यक्ष का महत्वपूर्ण संवाद

सारांश

शी चिनफिंग ने केएमटी के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। यह मुलाकात दोनों तटों के संबंधों के लिए महत्वपूर्ण है। जानिए इस संवाद के प्रमुख बिंदुओं के बारे में।

Key Takeaways

  • शी चिनफिंग और केएमटी के बीच संवाद
  • दोनों तटों के संबंधों का विकास
  • चार सुझावों की पेशकश
  • चीनी राष्ट्र का महान पुनरुत्थान
  • राजनीतिक विश्वास को मजबूत करने की आवश्यकता

बीजिंग, १० अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग ने शुक्रवार को पेइचिंग में चीनी क्वोमिनतांग पार्टी (केएमटी) के अध्यक्ष छंग लीवुन के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

इस अवसर पर, शी चिनफिंग ने कहा कि सीपीसी और केएमटी के नेताओं के बीच यह मुलाकात, दोनों पार्टियों और दोनों तटों के संबंधों के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। दोनों तटों के लोग एक ही चीनी राष्ट्र के हैं। थाईवान के बंधु और विभिन्न जातीय समूहों ने एक साथ मिलकर एक विविधता से भरा राष्ट्र बनाया है, जिसने चीनी इतिहास में एक अद्भुत अध्याय लिखा है और चीनी सभ्यता को संजोया है।

उन्होंने यह भी कहा कि चाहे अंतर्राष्ट्रीय स्थिति या थाईवान जलडमरुमध्य की स्थिति में कितनी भी बदलाब आए, चीनी राष्ट्र के पुनरुत्थान की प्रवृत्ति नहीं बदलेगी और दोनों तटों के लोगों के निकट आने की प्रवृत्ति भी नहीं बदलेगी। सीपीसी वर्ष १९९२ की आम सहमति पर कायम रहते हुए थाईवान की स्वतंत्रता का विरोध करते हुए केएमटी तथा थाईवान के अन्य राजनीतिक दलों के साथ संवाद चाहती है।

थाईवान जलडमरुमध्य के दोनों तटों के बीच संबंधों के विकास के लिए, शी चिनफिंग ने चार सुझाव दिए। पहला, सही पहचान के माध्यम से आध्यात्मिक मेलजोल को बढ़ावा दें। दूसरा, शांतिपूर्ण विकास के जरिए साझा घर की सुरक्षा करें। तीसरा, लेन-देन और एकीकरण से लोगों की भलाई में सुधार करें। और चौथा, एकता और मेहनत से चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान को साकार करें।

वहीं, छंग लीवुन ने कहा कि थाईवान जलडमरुमध्य के दोनों तटों के लोग एक ही चीनी राष्ट्र का हिस्सा हैं। केएमटी और सीपीसी को एक समान राजनीतिक आधार पर रहकर आपसी विश्वास को मजबूत करना चाहिए, ताकि दोनों तटों के बीच सहयोग में वृद्धि हो सके और चीनी राष्ट्र का महान पुनरुत्थान संभव हो सके।

(स्रोत- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Point of View

यह स्पष्ट है कि दोनों तटों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। राजनीतिक दलों के बीच विश्वास और सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता है, जो कि चीनी राष्ट्र के लिए लाभकारी होगा।
NationPress
12/04/2026

Frequently Asked Questions

शी चिनफिंग ने केएमटी के प्रतिनिधियों से क्या चर्चा की?
उन्होंने दोनों तटों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए चार सुझाव दिए और एक समान राजनीतिक आधार पर संवाद का महत्त्व बताया।
इस मुलाकात का महत्व क्या है?
यह मुलाकात दोनों पार्टियों के बीच विश्वास और सहयोग को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है, जो चीनी राष्ट्र के पुनरुत्थान की दिशा में एक कदम है।
Nation Press