2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीनी प्रधानमंत्री ने सिंगापुर की यात्रा की शुरुआत की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीनी प्रधानमंत्री ने सिंगापुर की यात्रा की शुरुआत की?

सारांश

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने सिंगापुर की यात्रा की शुरुआत की है। इस यात्रा का उद्देश्य चीन और सिंगापुर के बीच रिश्तों को और मजबूत करना है। जानिए इस ऐतिहासिक यात्रा के महत्व के बारे में।

मुख्य बातें

ली छ्यांग की यात्रा सिंगापुर के साथ सहयोग को बढ़ावा देने के लिए है।
दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध 35 वर्षों के हैं।
सहयोग में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई हैं।
दोनों देशों का राजनीतिक विश्वास गहरा हुआ है।
आधुनिकीकरण के मार्ग पर साझा विकास की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

बीजिंग, २५ अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। सिंगापुर के प्रधान मंत्री लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने शनिवार सुबह चार्टर विमान से पेइचिंग से सिंगापुर की औपचारिक यात्रा की शुरुआत की। स्थानीय समयानुसार शनिवार की दोपहर ली छ्यांग सिंगापुर पहुंचे।

हवाई अड्डे पर ली छ्यांग ने बताया कि चीन और सिंगापुर के बीच राजनयिक संबंध की स्थापना के ३५ वर्षों में दोनों देशों के संबंधों का विकास एक सकारात्मक दिशा में रहा है। दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक विश्वास लगातार गहरा हुआ है, व्यावहारिक सहयोग में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई हैं और लोगों के बीच आदान-प्रदान व आवाजाही बढ़ती जा रही है, जो पारस्परिक लाभ और साझा जीत का प्रतीक बन चुकी है।

ली छ्यांग ने कहा कि चीन सिंगापुर के साथ विकास रणनीतिक संबंधों को मजबूत कर, पारस्परिक लाभ वाले सहयोग का विस्तार करने और आधुनिकीकरण के मार्ग पर एक साथ चलने के लिए तत्पर है, ताकि सच्चे बहुपक्षवाद की रक्षा करने और क्षेत्र का समान विकास बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह यात्रा चीनी और सिंगापुर के बीच आर्थिक और राजनीतिक संबंधों को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह न केवल दोनों देशों के लिए फायदेमंद है, बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता को भी बढ़ावा देता है।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ली छ्यांग की यह यात्रा क्यों महत्वपूर्ण है?
यह यात्रा चीन और सिंगापुर के बीच 35 वर्षों के राजनयिक संबंधों का प्रतीक है और दोनों देशों के सहयोग को बढ़ावा देने का अवसर है।
इस यात्रा का उद्देश्य क्या है?
यात्रा का मुख्य उद्देश्य चीन और सिंगापुर के बीच राजनीतिक विश्वास और व्यावहारिक सहयोग को और मजबूत करना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले