26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध की कहानी सुनाएगा सीएमजी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध की कहानी सुनाएगा सीएमजी?

सारांश

बीजिंग में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, चीनी राज्य परिषद ने जापानी आक्रमण के खिलाफ जनता के प्रतिरोध और फासीवाद विरोधी युद्ध की 80वीं वर्षगांठ पर कला और साहित्य की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। सीएमजी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रचार क्षमताओं को बढ़ाने के प्रयासों की जानकारी दी।

मुख्य बातें

सीएमजी ने 82 भाषाओं में अंतर्राष्ट्रीय प्रचार को बढ़ावा दिया।
जापानी आक्रमण के खिलाफ चीन का प्रतिरोध एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटना है।
सीएमजी के पास 200 से अधिक देशों में अनुबंध हैं।
70 करोड़ उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने का लक्ष्य।
चीन की कहानी को वैश्विक स्तर पर साझा करने की पहल।

बीजिंग, 3 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें जापानी आक्रमण के खिलाफ चीनी जनता के प्रतिरोध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की जीत की 80वीं वर्षगांठ की थीम प्रदर्शनी और उत्कृष्ट साहित्यिक और कलात्मक रचनाओं तथा गतिविधियों का परिचय दिया गया।

संबंधित प्रश्नों के उत्तर में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के उपाध्यक्ष वांग श्याओचन ने कहा कि सीएमजी ने हाल के वर्षों में अपनी अंतर्राष्ट्रीय प्रचार क्षमताओं को उन्नत करने के निरंतर प्रयास किए हैं और विदेशी प्रचार-प्रसार करने की भाषाओं की संख्या 82 तक पहुंच गई है, जो इसे सबसे अधिक भाषाओं संपन्न अंतर्राष्ट्रीय मुख्यधारा मीडिया बनाता है। हमारे अंतर्राष्ट्रीय चैनलों ने 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों के सहयोगियों के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं और उपयोगकर्ताओं की संख्या 70 करोड़ तक पहुंच गई है।

सीएमजी 82 भाषाओं और विदेशों में 192 संवाददाता स्टेशनों का लाभ उठाएगा, अपने मौलिक कार्यक्रमों का ऑल मीडिया कवरेज और कुशल पहुंच पूरी करेगा और बहु-माध्यमों तथा बहुआयाम वाली वैदेशिक प्रचार-प्रसार स्थिति तैयार करेगा।

सीएमजी विश्व के लिए चीनी कहानी और जापानी आक्रमण के खिलाफ चीनी जनता के प्रतिरोध युद्ध की कहानी अच्छी तरह सुनाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

मेरा मानना है कि यह कहानी न केवल चीनी जनता के साहस का प्रतीक है, बल्कि यह हमें यह भी सिखाती है कि एकता में शक्ति है। हमें हमेशा अपने राष्ट्र के साथ खड़ा रहना चाहिए, ताकि हम अपने इतिहास को संजो सकें और भविष्य को सुरक्षित रख सकें।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीएमजी का उद्देश्य क्या है?
सीएमजी का उद्देश्य चीनी कहानी को विश्व स्तर पर साझा करना और जापानी आक्रमण के खिलाफ चीनी जनता के प्रतिरोध युद्ध की कहानी को लोगों तक पहुंचाना है।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या चर्चा की गई?
इसमें जापानी आक्रमण के खिलाफ चीनी जनता के प्रतिरोध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की 80वीं वर्षगांठ की थीम प्रदर्शनी का परिचय दिया गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले