26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सीएमजी 85 भाषाओं में दुनिया भर में स्मारक समारोह और सैन्य परेड का प्रसारण करेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सीएमजी 85 भाषाओं में दुनिया भर में स्मारक समारोह और सैन्य परेड का प्रसारण करेगा?

सारांश

चाइना मीडिया ग्रुप द्वारा 85 भाषाओं में स्मारक समारोह का प्रसारण, जापानी आक्रमण की 80वीं जीत का उत्सव। जानिए इसके महत्व और संचार माध्यमों की भूमिका।

मुख्य बातें

सीएमजी का प्रसारण 85 भाषाओं में होगा।
80वीं वर्षगांठ पर स्मारक समारोह का महत्व।
चीन की वैश्विक छवि को बढ़ावा देने का प्रयास।
नए संवाद माध्यमों का उपयोग।
4,700 से अधिक मीडिया साझेदारियों का महत्व।

बीजिंग, २४ अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) जापानी आक्रमण के खिलाफ चीनी जन प्रतिरोध युद्ध और विश्व फासीवाद-विरोधी युद्ध की विजय की ८०वीं वर्षगांठ मनाने के लिए स्मारक समारोह और सैन्य परेड का ८५ भाषाओं में दुनिया भर में प्रसारण करेगा।

सूत्रों के अनुसार, जापानी आक्रमण के खिलाफ चीनी जन प्रतिरोध युद्ध की विजय की ८०वीं वर्षगांठ के अंतर्राष्ट्रीय संचार को बढ़ावा देने के लिए, चाइना मीडिया ग्रुप ने विश्वस्तरीय नए मुख्यधारा मीडिया के कामों का पूरा लाभ उठाया है और हाल ही में तीन नई अंतर्राष्ट्रीय संचार भाषाएँ जोड़कर आयरिश, पिजिन और किन्यारवांडा को शामिल किया है।

इनमें से, आयरिश में आयरलैंड, यूनाइटेड किंगडम के उत्तरी आयरलैंड और उत्तरी अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में लगभग ७२ लाख लोग इस भाषा का उपयोग करते हैं।

पिजिन भाषा पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीप और वानुअतु जैसे देशों में बोली जाती है, और विश्वभर में १ करोड़ से अधिक लोग पिजिन भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

किन्यारवांडा भाषी मुख्य रूप से रवांडा, बुरुंडी, युगांडा, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य आदि देशों में निवास करते हैं, और दुनियाभर में १.३ करोड़ से अधिक लोग इसे बोलते हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि सीएमजी के अधीन सीजीटीएन के वर्तमान में दुनिया भर में ७० करोड़ से अधिक टेलीविजन सब्सक्राइबर और ६० करोड़ से अधिक न्यू मीडिया फॉलोअर्स हैं। अपने टेलीविजन चैनलों, रेडियो फ्रीक्वेंसीज, मोबाइल ऐप्स और विदेशी न्यू मीडिया अकाउंट्स के नेटवर्क के माध्यम से, सीजीटीएन रोजाना दुनियाभर के चर्चित विषयों पर रिपोर्ट करता है और चीन की आवाज को लोगों तक पहुँचाता है।

इसके अतिरिक्त, सीजीटीएन ने चीन की छवि को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने और दुनिया के सामने चीन के प्रस्तावों को स्पष्ट करने के लिए दुनियाभर के ४,७०० से अधिक मुख्यधारा के मीडिया संस्थानों के साथ साझेदारी की है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह समारोह न केवल चीनी इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, बल्कि यह चीन की वैश्विक स्थिति को भी उजागर करता है। सीएमजी का यह प्रसारण अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चीन के विचारों और प्रस्तावों को समझने में मदद करेगा।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस समारोह का महत्व क्या है?
यह समारोह जापानी आक्रमण के खिलाफ चीनी जन प्रतिरोध युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ को मनाता है, जो चीन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना है।
कितनी भाषाओं में प्रसारण होगा?
यह समारोह 85 भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा।
क्या इस समारोह का प्रसारण वैश्विक दर्शकों के लिए है?
हाँ, यह प्रसारण दुनिया भर के दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले