सीएमजी और मिलन-कोर्टिना डी'अम्पेज़ो फाउंडेशन के बीच सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए?
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, २३ जून (राष्ट्र प्रेस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने स्विट्जरलैंड के लुसाने में मिलन-कोर्टिना डी'अम्पेज़ो फाउंडेशन के साथ एक सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
दोनों दलों ने वर्ष २०२६ के मिलान शीतकालीन ओलंपिक खेलों के प्रचार, खेलों की रिपोर्टिंग और लोगों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की। सीएमजी औपचारिक रूप से २०२६ मिलान-कोर्टिना डी'अम्पेज़ो शीतकालीन ओलंपिक का अधिकार-धारक प्रसारक बन गया है।
इस अवसर पर सीएमजी के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने कहा कि पिछले वर्ष जुलाई में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ हुई मुलाकात में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा था कि चीन वर्ष २०२६ शीतकालीन ओलंपिक खेलों के आयोजन में इटली का समर्थन करता है। सीएमजी और मिलन-कोर्टिना डी'अम्पेज़ो फाउंडेशन के बीच यह सहयोग दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। मिलान शीतकालीन ओलंपिक खेलों के दौरान सीएमजी एआई और ८के अल्ट्रा-हाई-डेफिनिशन प्रसारण जैसी तकनीकों के माध्यम से प्रतियोगिताओं की उत्कृष्ट रिपोर्टिंग करेगा। उम्मीद है कि दोनों पक्ष खेल, संस्कृति, फिल्म और टेलीविजन सहित विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करेंगे, ताकि चीन-इटली चतुर्मुखी रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा मिल सके।
सहयोग ज्ञापन के अनुसार, दोनों पक्ष समाचारों की रिपोर्टिंग, कार्यक्रमों के निर्माण, प्रचार और संवर्धन, कार्यक्रमों के आदान-प्रदान और कर्मियों की आवाजाही में व्यावहारिक सहयोग करेंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)