14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मिलान शीतकालीन ओलंपिक के समापन समारोह में सू यीमिंग चीनी दल के ध्वजवाहक होंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मिलान शीतकालीन ओलंपिक के समापन समारोह में सू यीमिंग चीनी दल के ध्वजवाहक होंगे?

सारांश

मिलान शीतकालीन ओलंपिक में सू यीमिंग के ध्वजवाहक बनने की खबर ने चीन में गर्व का माहौल पैदा कर दिया है। जानिए इस युवा खिलाड़ी की उपलब्धियाँ और उनकी खासियतें।

मुख्य बातें

सू यीमिंग ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीते।
समापन समारोह इटली के वेरोना में होगा।
यह समारोह चीन के लिए गर्व का क्षण है।

बीजिंग, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। मिलान-कॉर्टिना शीतकालीन ओलंपिक के समापन समारोह में चीन के प्रसिद्ध स्नोबोर्डर सू यीमिंग देश के ध्वजवाहक के रूप में उपस्थित होंगे। यह समारोह पेइचिंग समयानुसार 23 फरवरी की सुबह साढ़े तीन बजे इटली के वेरोना शहर में आयोजित किया जाएगा।

22 वर्षीय चीनी खिलाड़ी सू यीमिंग ने इस ओलंपिक में अद्भुत प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीते हैं। अब उनके ओलंपिक पदकों की कुल संख्या बढ़कर चार हो गई है।

सू ने स्नोबोर्डिंग पुरुषों की बिग एयर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता, जो इस ओलंपिक में चीन का पहला पदक था। इसके बाद उन्होंने पुरुषों की स्लोपस्टाइल स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह चीनी टीम का इस ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक था।

सू यीमिंग की यह उपलब्धि चीन के युवा एथलीटों के बढ़ते कद और शीतकालीन खेलों में चीन की बढ़ती ताकत को दर्शाती है। समापन समारोह में उनके हाथों में राष्ट्रीय झंडा लहराना पूरे देश के लिए गर्व का क्षण होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सू यीमिंग ने इस ओलंपिक में कितने पदक जीते हैं?
सू यीमिंग ने इस ओलंपिक में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीते हैं।
समापन समारोह कब होगा?
समापन समारोह 23 फरवरी की सुबह साढ़े तीन बजे होगा।
सू यीमिंग की उम्र क्या है?
सू यीमिंग की उम्र 22 वर्ष है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 1 साल पहले