11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मिलान शीतकालीन ओलंपिक के लिए चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल स्थापित किया गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मिलान शीतकालीन ओलंपिक के लिए चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल स्थापित किया गया?

सारांश

इटली के मिलान में होने वाले 25वें शीतकालीन ओलंपिक के लिए चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल की स्थापना की गई है। 126 प्रतिभागियों में कई चैंपियन शामिल हैं। क्या ये खिलाड़ी चीन के लिए नई उपलब्धियां हासिल करेंगे?

मुख्य बातें

चीनी प्रतिनिधिमंडल में 286 सदस्य हैं।
126 खिलाड़ी, 68 महिलाएं और 58 पुरुष हैं।
25वें शीतकालीन ओलंपिक में 16 उप-आइटम और 116 इवेंट हैं।
खिलाड़ियों की औसत आयु 25 वर्ष है।
16 खिलाड़ी चीनी अल्पसंख्यक जातियों से हैं।

बीजिंग, 27 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। इटली के मिलान में आयोजित होने जा रहे 25वें शीतकालीन ओलंपिक के लिए चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया है।

मिलान शीतकालीन ओलंपिक में 126 चीनी खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें शीतकालीन ओलंपिक चैंपियन शू मेंगथाओ, छी गुआंगफु, गु ऐलिंग, सु यिमिंग, सुई वेनचिंग और हान छोंग जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

25वें शीतकालीन ओलंपिक खेल 6 से 22 फरवरी तक इटली के मिलान-कॉर्टिना में आयोजित होंगे, जिसमें कुल 16 उप-आइटम और 116 इवेंट सम्मिलित होंगे।

चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल में कुल 286 सदस्य शामिल हैं, जिनमें 126 खिलाड़ी (68 महिला और 58 पुरुष) और 160 कर्मचारी शामिल हैं। वे 7 बड़ी कैटेगरी, 15 उप-आइटम और 91 इवेंट की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

यह शीतकालीन ओलंपिक चीन के इतिहास में विदेशी शीतकालीन ओलंपिक में भाग लेने वाले इवेंट्स और खिलाड़ियों की संख्या दोनों के लिए सबसे बड़ा है।

25वें शीतकालीन ओलंपिक में भाग लेने वाले चीनी खिलाड़ियों की औसत आयु लगभग 25 वर्ष है। इनमें से सबसे उम्रदराज (कर्लिंग खिलाड़ी शू श्योमिंग) 41 साल और सबसे कम उम्र के खिलाड़ी (स्नोबोर्ड हाफपाइप खिलाड़ी रेन जोंगशुओ) 17 साल के हैं।

इन खिलाड़ियों में से 16 खिलाड़ी मान, तिब्बती, कजाख, उइगुर, हुई, मंगोलियन और कोरियन आदि चीनी अल्पसंख्यक जातियों से हैं। इस बार के शीतकालीन ओलंपिक में भाग लेने वाले चीनी खिलाड़ियों में से 59 पहले भी शीतकालीन ओलंपिक में भाग ले चुके थे और उनमें से 9 ने पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक में चैंपियनशिप जीती। वहीं, 67 चीनी खिलाड़ी पहली बार शीतकालीन ओलंपिक में भाग ले रहे हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इसकी सफलता न केवल खेल की दुनिया में चीन की स्थिति को मजबूत करेगी, बल्कि यह अन्य देशों के साथ खेल संबंधों को भी बढ़ावा देगी।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मिलान शीतकालीन ओलंपिक कब आयोजित हो रहे हैं?
ये ओलंपिक 6 से 22 फरवरी तक आयोजित होंगे।
चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल में कितने खिलाड़ी शामिल हैं?
प्रतिनिधिमंडल में कुल 126 खिलाड़ी शामिल हैं।
इस बार ओलंपिक में कौन से प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं?
इसमें शू मेंगथाओ, छी गुआंगफु, गु ऐलिंग जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं।
क्या यह चीन का सबसे बड़ा शीतकालीन ओलंपिक है?
हाँ, यह चीन के इतिहास में सबसे अधिक खिलाड़ियों की संख्या वाला शीतकालीन ओलंपिक है।
क्या कोई खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में भाग ले रहा है?
हाँ, 67 चीनी खिलाड़ी पहली बार शीतकालीन ओलंपिक में भाग ले रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले