सान्या एशियाई बीच गेम्स में चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल की स्थापना

Click to start listening
सान्या एशियाई बीच गेम्स में चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल की स्थापना

सारांश

जानिए, सान्या एशियाई बीच गेम्स में भाग लेने वाला चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल कैसे तैयार हुआ है। 255 सदस्यों में 171 खिलाड़ी शामिल हैं। यह खेल महोत्सव 22 अप्रैल से शुरू होगा।

Key Takeaways

  • सान्या एशियाई बीच गेम्स में 255 सदस्य, जिनमें 171 खिलाड़ी हैं।
  • खिलाड़ी 13 खेलों की 60 इवेंट्स में भाग लेंगे।
  • उद्घाटन समारोह 22 अप्रैल को होगा।

बीजिंग, 16 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। 15 अप्रैल को पेइचिंग में सान्या एशियाई बीच गेम्स के लिए चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल की स्थापना की गई। इस प्रतिनिधिमंडल में कुल 255 सदस्य हैं, जिनमें 171 खिलाड़ी सम्मिलित हैं। बीच कबड्डी को छोड़कर, चीनी खिलाड़ी 13 खेलों की 60 इवेंट्स में भाग लेंगे।

यह ध्यान देने योग्य है कि एशियाई बीच गेम्स एशियाई ओलंपिक परिषद द्वारा आयोजित एशिया का सबसे बड़ा बहु-खेल आयोजन है। दक्षिण चीन के हाइनान प्रांत के सान्या शहर में आयोजित होने वाला यह छठा एशियाई बीच गेम्स, हाइनान मुक्त व्यापार बंदरगाह में स्वतंत्र कस्टम ऑपरेशंस के बाद पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय खेल समारोह होगा।

सान्या बीच गेम्स में लगभग 45 देशों और क्षेत्रों के 1,800 खिलाड़ी भाग लेंगे। कुल 14 खेलों की 62 प्रतिस्पर्धाएं होंगी, जिनमें '3x3' बास्केटबॉल, बीच ट्रैक एंड फील्ड, बीच कुश्ती, बीच फुटबॉल, बीच हैंडबॉल, नौकायन आदि शामिल हैं।

इस खेल महोत्सव का उद्घाटन 22 अप्रैल को और समापन समारोह 30 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।

(स्रोत- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Point of View

बल्कि एशियाई देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा देता है।
NationPress
17/04/2026

Frequently Asked Questions

सान्या एशियाई बीच गेम्स कब होंगे?
सान्या एशियाई बीच गेम्स का उद्घाटन 22 अप्रैल को होगा और समापन समारोह 30 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।
चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल में कितने खिलाड़ी हैं?
चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल में कुल 171 खिलाड़ी शामिल हैं।
Nation Press