27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

सान्या में एशियन बीच गेम्स 2026 की भव्य तैयारियाँ अंतिम चरण में

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सान्या में एशियन बीच गेम्स 2026 की भव्य तैयारियाँ अंतिम चरण में

सारांश

सान्या में एशियन बीच गेम्स 2026 की तैयारियाँ अपने अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। ओपनिंग सेरेमनी में कुछ ही दिन बचे हैं, और खेलों का माहौल संपूर्ण क्षेत्र में बनता जा रहा है। यह आयोजन खेलों के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

मुख्य बातें

सान्या में एशियन बीच गेम्स की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।
ओपनिंग सेरेमनी में कुछ ही दिन बचे हैं।
कुल 63 इवेंट्स में 14 खेल शामिल हैं।
तकनीक का महत्वपूर्ण उपयोग किया जाएगा।
पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है।

बीजिंग, 20 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। दक्षिण चीन के सुरम्य तटीय शहर सान्या में आयोजित होने वाले छठे एशियन बीच गेम्स की तैयारियाँ अब अपने अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। आयोजन समिति ने बताया कि ओपनिंग सेरेमनी में अब कुछ ही दिन शेष हैं और पूरे क्षेत्र में खेलों का उत्साह तेजी से बढ़ता जा रहा है।

यह बहुप्रतीक्षित खेल आयोजन केवल खेल प्रतियोगिताओं का मंच ही नहीं होगा, बल्कि पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान को भी बढ़ावा देगा। पहले 2012 में हैयांग में इन खेलों का आयोजन हुआ था, और अब दूसरी बार चीन इस प्रतिष्ठित इवेंट की मेज़बानी कर रहा है।

इस बार प्रतियोगिता में 14 खेलों के साथ कुल 63 इवेंट्स शामिल होंगे। पारंपरिक खेलों जैसे स्विमिंग और सेलिंग के साथ-साथ टेकबॉल और बीच कबड्डी जैसे नए खेल भी इसमें आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

आयोजन को सरल, सुरक्षित और शानदार बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस बार तकनीक एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगी, जिसमें स्मार्ट रजिस्ट्रेशन सिस्टम, 5जी आधारित इमरजेंसी सेवाएं, सर्विस रोबोट और ड्रोन तकनीक का उपयोग शामिल है।

साथ ही, पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए ग्रीन प्रैक्टिस पर भी जोर दिया जा रहा है। अधिकांश खेल स्थलों को मौजूदा ढांचे में सुधार कर तैयार किया गया है या अस्थायी संरचनाओं का उपयोग किया गया है। इसके अलावा, परिवहन के लिए बड़ी संख्या में नई ऊर्जा (न्यू-एनर्जी) वाहनों का उपयोग किया जाएगा।

हाईनान प्रांत के इस रिसॉर्ट शहर में आयोजित हो रहे ये खेल क्षेत्र को एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और खेल केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं। इस आयोजन के जरिए पूरे द्वीप के पर्यटन स्थलों- जैसे समुद्र तट, ट्रॉपिकल रेनफॉरेस्ट, स्थानीय संस्कृति और ड्यूटी-फ्री शॉपिंग को एक साथ जोड़ने की योजना है।

कुल मिलाकर, एशियन बीच गेम्स न सिर्फ खेल प्रतिस्पर्धा का मंच होंगे, बल्कि आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को गति देने का एक बड़ा अवसर भी साबित हो सकते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह क्षेत्र के आर्थिक और सांस्कृतिक विकास में भी अहम भूमिका निभा सकता है। आयोजन समिति द्वारा की गई तैयारियाँ इस बात का संकेत हैं कि सान्या एक वैश्विक खेल और पर्यटन केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है।
RashtraPress
27 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एशियन बीच गेम्स 2026 कब होंगे?
एशियन बीच गेम्स 2026 में सान्या में आयोजित होंगे, और इसकी ओपनिंग सेरेमनी कुछ ही दिनों में होगी।
इस बार कितने खेल शामिल हैं?
इस बार प्रतियोगिता में 14 खेलों के साथ कुल 63 इवेंट्स शामिल होंगे।
क्या टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा?
हाँ, इस बार स्मार्ट रजिस्ट्रेशन सिस्टम, 5जी आधारित इमरजेंसी सेवाएं, सर्विस रोबोट, और ड्रोन तकनीक का उपयोग किया जाएगा।
पर्यावरण संरक्षण के लिए क्या किया जा रहा है?
आयोजन में ग्रीन प्रैक्टिस पर जोर दिया जा रहा है और नई ऊर्जा वाहनों का उपयोग किया जाएगा।
इस आयोजन का महत्व क्या है?
इस आयोजन से सान्या को एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और खेल केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 दिन पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 1 सप्ताह पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले