क्या कन्फ्यूशियस म्यूजियम में चीनी परंपरा और संस्कृति का अद्भुत संगम है?

Click to start listening
क्या कन्फ्यूशियस म्यूजियम में चीनी परंपरा और संस्कृति का अद्भुत संगम है?

सारांश

क्या आप जानते हैं कि कन्फ्यूशियस म्यूजियम में चीनी संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम है? इस संग्रहालय में कन्फ्यूशियस के विचारों और सांस्कृतिक अवशेषों की गहराई से जानकारी मिलती है। आइए, इस ऐतिहासिक स्थल की यात्रा पर चलते हैं।

Key Takeaways

  • कन्फ्यूशियस म्यूजियम चीन की संस्कृति का अद्भुत उदाहरण है।
  • यहां लगभग सात लाख सांस्कृतिक अवशेष हैं।
  • संग्रहालय का उद्देश्य पारंपरिक संस्कृति को आगे बढ़ाना है।
  • मुख्य हॉल की डिज़ाइन हान राजवंश की स्थापत्य शैली में है।
  • यह 2019 में खोला गया था और नागरिकों में संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाता है।

बीजिंग, 9 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। शानतोंग प्रांत के छवीफू शहर में दार्शनिक और विचारक कन्फ्यूशियस से जुड़ी कई चीजें हैं। लेकिन, कन्फ्यूशियस म्यूज़ियम का उल्लेख किए बिना यह दौरा अधूरा रहेगा।

छवीफू में ठहरने के दौरान हमें इस ऐतिहासिक संग्रहालय जाने का अवसर मिला। इस म्यूजियम के बाहर कन्फ्यूशियस की एक मूर्ति स्थापित की गई है, जो यहां आने वालों के आकर्षण का केंद्र रहती है। यहां आकर पता चला कि कन्फ्यूशियस के उत्कृष्ट विचारों और परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए चीन द्वारा व्यापक प्रयास किए गए हैं। यह संग्रहालय न केवल आधुनिक है, बल्कि प्राचीन चीनी सभ्यता और संस्कृति की झलक भी यहां देखने को मिलती है।

इस म्यूज़ियम का निर्माण चीनी राष्ट्रपति शी चिनफ़िंग के अहम भाषण और निर्देश के बाद किया गया। कुछ साल पहले, राष्ट्रपति शी ने छवीफू के भ्रमण के दौरान कहा था कि, कन्फ्यूशियसवाद द्वारा प्रदर्शित उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति को विरासत में प्राप्त करने और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

हमारी गाइड ने बताया कि कन्फ्यूशियस संग्रहालय शानतोंग प्रांत के संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा पर्यवेक्षित प्रथम श्रेणी का सार्वजनिक संस्थान है, जो 55,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें कन्फ्यूशियस और कन्फ्यूशियसवाद से संबंधित सभी प्रकार के सांस्कृतिक अवशेषों को संरक्षित कर रखा गया है। साथ ही, अवशेषों का अनुसंधान, संरक्षण, प्रदर्शनी आदि भी लगाई जाती है। वहीं, संग्रहालय के माध्यम से चीनी सभ्यता और संस्कृति के बारे में लोगों को गहन जानकारी मिलती है।

कन्फ्यूशियस संग्रहालय को आधिकारिक तौर पर 2019 में आम लोगों के लिए खोला गया था। इसका उद्देश्य पारंपरिक चीनी संस्कृति के प्रति नागरिकों में समझ मजबूत करना है। इसके अलावा, कन्फ्यूशियस फैमिली हवेली के तमाम सांस्कृतिक अवशेषों की सुरक्षा के लिए बेहतर वातावरण प्रदान करने के लिए इस म्यूज़ियम की स्थापना की गई।

चीनी विज्ञान अकादमी और चीनी इंजीनियरिंग अकादमी के शिक्षाविद वू लियांगयोंग ने इसके मुख्य हॉल को हान राजवंश की स्थापत्य शैली में डिज़ाइन किया है, जो इस भवन को समृद्ध सांस्कृतिक रूप प्रदान करता है।

कन्फ्यूशियस संग्रहालय का दौरा करते हुए हमें पता चला कि यहां लगभग सात लाख सांस्कृतिक अवशेष रखे गए हैं, जो मुख्य रूप से कन्फ्यूशियस परिवार की हवेली के पुराने संग्रह से हैं, जिनमें अभिलेखीय प्राचीन पुस्तकें और दस्तावेज, चीनी मिट्टी की चीज़ें, कांस्य के सामान, कपड़े, सुलेख और पेंटिंग, बांस, लकड़ी और हाथीदांत की नक्काशी, जेड, धातु और फर्नीचर आदि शामिल हैं।

म्यूज़ियम में घूमते हुए हमें कन्फ़्यूशियस और उनके विचारों को समझने का अवसर मिला। कहा जा सकता है कि चीन में महान दार्शनिक कन्फ़्यूशियस आदि के ज़रिए चीनी संस्कृति को सहेजने का काम शानदार ढंग से किया जा रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Point of View

बल्कि यह आज की चीनी संस्कृति का भी प्रतीक है। इसमें सांस्कृतिक अवशेषों का समृद्ध संग्रह है, जो हमारी परंपराओं को जीवित रखता है। यह संग्रहालय न केवल शिक्षाप्रद है, बल्कि यह चीन की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी कार्य करता है।
NationPress
12/02/2026

Frequently Asked Questions

कन्फ्यूशियस म्यूजियम कब खोला गया था?
कन्फ्यूशियस संग्रहालय को आधिकारिक तौर पर 2019 में आम लोगों के लिए खोला गया था।
कन्फ्यूशियस संग्रहालय का आकार कितना है?
यह संग्रहालय 55,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
इस संग्रहालय में कितने सांस्कृतिक अवशेष हैं?
यहां लगभग सात लाख सांस्कृतिक अवशेष रखे गए हैं।
कन्फ्यूशियस म्यूजियम का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इसका उद्देश्य पारंपरिक चीनी संस्कृति के प्रति नागरिकों में समझ मजबूत करना है।
कौन सा प्रमुख व्यक्ति इस संग्रहालय का डिज़ाइनर है?
चीनी विज्ञान अकादमी के शिक्षाविद वू लियांगयोंग ने इसके मुख्य हॉल को डिज़ाइन किया है।
Nation Press