क्या इराक ने ईयू से आईएस कैदियों के मुद्दे पर साझा जिम्मेदारी निभाने की अपील की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या इराक ने ईयू से आईएस कैदियों के मुद्दे पर साझा जिम्मेदारी निभाने की अपील की?

सारांश

इराक के विदेश मंत्री ने यूरोपीय संघ से आईएस कैदियों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदारी साझा करने की अपील की। यह मुद्दा न केवल इराक, बल्कि सभी संबंधित देशों के लिए महत्वपूर्ण है। क्या यह अपील सभी देशों को एकजुट करेगी?

मुख्य बातें

इराक ने ईयू से आईएस कैदियों की सुरक्षा में साझा जिम्मेदारी निभाने का अनुरोध किया है।
यह समस्या सभी संबंधित देशों के लिए महत्वपूर्ण है।
सीरिया की स्थिति पर चर्चा और सुरक्षा उपायों के लिए बातचीत हुई।
इंटरनेशनल सहयोग की आवश्यकता है।

बगदाद, 24 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। इराक के विदेश मंत्री फुआद हुसैन ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) के बंदियों की सुरक्षा और उनके रखरखाव का पूरा आर्थिक बोझ इराक अकेले नहीं उठा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस समस्या की जिम्मेदारी सभी संबंधित देशों की है और इसमें यूरोपीय संघ (ईयू) को भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

इराकी विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, हुसैन ने यह बात यूरोपीय संघ की विदेश मामलों और सुरक्षा नीति की उच्च प्रतिनिधि काजा कालास से फोन पर बातचीत के दौरान कही। इस बातचीत में सीरिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हुई, खासकर कुर्द नेतृत्व वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) के नियंत्रण वाले जेलों से आईएस सदस्यों के हालिया फरार होने के मामलों पर चिंता जताई गई।

दोनों नेताओं ने सीरिया के उत्तर-पूर्वी हसाका प्रांत में संघर्षविराम बनाए रखने और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके साथ ही, एसडीएफ और सीरिया की अंतरिम सरकार के बीच वार्ता को समर्थन देने में यूरोप की सक्रिय भूमिका को अहम बताया गया, ताकि दोनों पक्षों के बीच बाध्यकारी समझौते हो सकें।

हुसैन ने अपनी हालिया ईरान यात्रा के नतीजों की भी जानकारी दी और मौजूदा “तनावपूर्ण और खतरनाक” क्षेत्रीय हालात के मद्देनजर ईयू के साथ संबंधों पर विचार साझा किए।

वहीं, काजा कालास ने सीरिया से आईएस बंदियों को स्वीकार करने पर इराक सरकार की प्रारंभिक सहमति के लिए आभार जताया।

गौरतलब है कि हाल ही में इराक ने सीरिया से स्थानांतरित किए गए पहले 150 आईएस बंदियों को स्वीकार किया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, इन बंदियों को हसाका स्थित हिरासत केंद्र से इराक के एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। यह कदम एक व्यापक योजना का हिस्सा है, जिसके तहत भविष्य में करीब 7,000 आईएस बंदियों को इराक नियंत्रित जेलों में स्थानांतरित किया जा सकता है।

इससे पहले शुक्रवार को इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बातचीत के दौरान दुनिया के देशों, खासकर यूरोपीय संघ के सदस्य देशों से अपील की थी कि वे आईएस से जुड़े मामलों में हिरासत में लिए गए अपने नागरिकों को वापस लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता है। इसे सभी देशों की जिम्मेदारी मानकर चलना चाहिए। इराक ने सही दिशा में कदम उठाया है, और उम्मीद है कि अन्य देश भी इस दिशा में आगे बढ़ेंगे।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईयू ने इस अपील पर क्या प्रतिक्रिया दी है?
अभी तक ईयू की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
आईएस कैदियों का इराक में क्या होगा?
इराक ने पहले 150 आईएस कैदियों को स्वीकार किया है और भविष्य में और कैदियों को भी स्वीकार करेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले