2 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

हान चेंग का सेशेल्स दौरा: चीन और सेशेल्स के बीच 50 साल का सहयोग

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
हान चेंग का सेशेल्स दौरा: चीन और सेशेल्स के बीच 50 साल का सहयोग

सारांश

चीन के उप राष्ट्रपति हान चेंग ने सेशेल्स का दौरा किया, जहां उन्होंने राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी से मुलाकात की। इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मनाना और सहयोग को बढ़ावा देना था।

मुख्य बातें

हान चेंग का दौरा सेशेल्स के लिए महत्वपूर्ण है।
चीन और सेशेल्स के बीच 50 साल का राजनयिक संबंध।
दोनों देशों के बीच सहयोग को और बढ़ाने का प्रयास।
सेशेल्स एक-चीन नीति का पालन करता है।
सेशेल्स और चीन के बीच संबंधों का उच्चतम स्तर।

बीजिंग, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। 28 से 30 मार्च तक सेशेल्स के उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्लई के निमंत्रण पर चीनी उप राष्ट्रपति हान चेंग ने सेशेल्स का दौरा किया। विक्टोरिया में उन्होंने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी से भेंट की, उप राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्लई के साथ संवाद किया और चीन एवं सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एक स्वागत समारोह में शामिल हुए।

अपनी मुलाकात के दौरान, हान चेंग ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ओर से राष्ट्रपति हर्मिनी को बधाई दी। हान चेंग ने कहा कि इस वर्ष चीन और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना का 50वां वर्ष है। चीन और सेशेल्स के रिश्ते सच्ची मित्रता, समान सह-अस्तित्व, पारस्परिक सहायता और लाभकारी सहयोग का एक अद्वितीय उदाहरण हैं। चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन के दौरान, दोनों देशों के संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया गया। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य दोनों राष्ट्राध्यक्षों द्वारा की गई महत्वपूर्ण सहमति को लागू करना और दोनों देशों के बीच की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है।

हर्मिनी ने हान चेंग से राष्ट्रपति शी चिनफिंग को शुभकामनाएं देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सेशेल्स-चीन संबंध वर्तमान में अपने उच्चतम ऐतिहासिक स्तर पर हैं। सेशेल्स एक-चीन नीति का दृढ़ता से पालन करता है और राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित प्रमुख वैश्विक पहलों की उच्च सराहना करता है। सेशेल्स विभिन्न क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग को और गहरा करने और सेशेल्स-चीन संबंधों के व्यापक विकास को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है।

वार्ता के दौरान, पिल्लई ने कहा कि सेशेल्स-चीन सहयोग विकास की अच्छी गति बनाए हुए है, जो भाईचारे की मित्रता को दर्शाता है। सेशेल्स, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के शासन अनुभव से सीखने और विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान एवं सहयोग को और गहरा करने के लिए तत्पर है। सेशेल्स शून्य-शुल्क नीति के लाभों का आनंद लेने और अफ्रीकी बाजार में प्रवेश करने वाले चीनी सामानों के लिए पारगमन बिंदु बनने की आशा करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हान चेंग ने सेशेल्स दौरे में किससे मुलाकात की?
हान चेंग ने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी से मुलाकात की।
सेशेल्स और चीन के बीच सहयोग की स्थापना कब हुई थी?
सेशेल्स और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना 50 साल पहले हुई थी।
हान चेंग का दौरा किस उद्देश्य से था?
इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करना था।
सेशेल्स-कैसे चीन के साथ सहयोग को बढ़ावा दे रहा है?
सेशेल्स विभिन्न क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में तत्पर है।
सेशेल्स की एक-चीन नीति का क्या महत्व है?
सेशेल्स एक-चीन नीति का पालन करता है, जो इसके चीन के प्रति समर्थन को दर्शाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 दिन पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले