27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हान चेंग ने जर्मनी के विदेश मंत्री वाडेफुल से मुलाकात की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हान चेंग ने जर्मनी के विदेश मंत्री वाडेफुल से मुलाकात की?

सारांश

8 दिसंबर को बीजिंग में चीनी उप-राष्ट्रपति हान चेंग और जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल के बीच हुई महत्वपूर्ण मुलाकात में दोनों देशों के आर्थिक संबंधों और सहयोग को लेकर चर्चा हुई। यह मुलाकात चीन-जर्मनी संबंधों को और मजबूत करने का महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्य बातें

हान चेंग और जोहान वाडेफुल के बीच महत्वपूर्ण मुलाकात हुई।
दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान जारी है।
चीन और जर्मनी के बीच आर्थिक सहयोग पारस्परिक रूप से लाभकारी है।
थाईवान मुद्दा चीन के मूल हितों में है।
जर्मनी एक चीन सिद्धांत का पालन करता है।

बीजिंग, 8 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी उप-राष्ट्रपति हान चेंग ने सोमवार को देश की राजधानी पेइचिंग में जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल से मुलाकात की।

इस अवसर पर हान चेंग ने कहा कि जर्मनी में नई सरकार के गठन के बाद से, चीन और जर्मनी के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान लगातार जारी है। इस वर्ष के मई में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ फोन पर वार्ता की, जिसमें चीन-जर्मनी संबंधों को और गहरा करने के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

हान चेंग ने आगे कहा कि चीन और जर्मनी एक-दूसरे के महत्वपूर्ण आर्थिक और व्यापारिक साझेदार हैं, और दोनों पक्षों के बीच सहयोग पारस्परिक रूप से लाभकारी है। चीन जर्मनी के साथ मिलकर दोनों देशों के नेताओं की महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने, संचार और संवाद को मजबूत करने और चीन-जर्मनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नए स्तर पर ले जाने के लिए तैयार है।

हान चेंग ने यह भी कहा कि थाईवान मुद्दा चीन के मूल हितों में सबसे महत्वपूर्ण है, और चीन आशा करता है कि जर्मनी एक चीन सिद्धांत का पालन करेगा। जर्मनी यूरोपीय संघ का केंद्रीय देश है, और चीन जर्मनी से यूरोपीय संघ के साथ स्वस्थ विकास को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा करता है।

उधर, वाडेफुल ने कहा कि जर्मन सरकार चीन के साथ संबंधों को विकसित करने को अत्यधिक महत्व देती है और एक चीन सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करती है। जर्मनी चीन के साथ उच्च स्तरीय आदान-प्रदान को नियमित रखने और व्यापक सहयोग को और गहरा करने की आशा करता है। जर्मनी चीन का एक विश्वसनीय साझेदार बनने को तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यूरोप और एशिया के संबंधों को भी प्रभावित कर सकती है। ऐसे समय में जब विश्व में कई चुनौतियाँ हैं, यह मुलाकात महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हान चेंग ने वाडेफुल से किस विषय पर चर्चा की?
हान चेंग ने चीन और जर्मनी के बीच आर्थिक सहयोग और थाईवान मुद्दे पर चर्चा की।
जर्मनी की सरकार चीन के साथ संबंधों को लेकर क्या सोचती है?
जर्मनी की सरकार चीन के साथ संबंधों को विकसित करने को अत्यधिक महत्व देती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले