14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जापान की पीएम ताकाइची चीन से बातचीत के लिए तैयार हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जापान की पीएम ताकाइची चीन से बातचीत के लिए तैयार हैं?

सारांश

जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची ने चीन के साथ बातचीत के लिए स्वीकृति दी है, जबकि ताइवान पर तनाव बना हुआ है। क्या यह संबंधों में सुधार का संकेत है?

मुख्य बातें

ताइवान पर टिप्पणी के बावजूद जापान बातचीत के लिए खुला है।
चीन ने जापान यात्रा की चेतावनी जारी की है।
पर्यटकों की संख्या में कमी आई है।
जापान और चीन के बीच संबंधों में सुधार की आवश्यकता है।
ताकाइची का सैन्य हस्तक्षेप का बयान तनाव को बढ़ा सकता है।

टोक्यो, 17 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने बुधवार को कहा कि ताइवान के संबंध में उनकी टिप्पणियों के बावजूद, जो टोक्यो और बीजिंग के बीच एक राजनयिक विवाद का कारण बनी हैं, वह चीन के साथ बातचीत के लिए "हमेशा तैयार" हैं।

ताकाइची ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "चीन जापान के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ोसी है, और हमें रचनात्मक और स्थिर संबंध बनाने की आवश्यकता है। जापान हमेशा चीन के साथ बातचीत के लिए तैयार है। हम अपना दरवाजा बंद नहीं कर रहे हैं।"

7 नवंबर को ताकाइची ने अपनी संसद में एक बयान दिया था। उन्होंने विपक्षी सांसद के पूछे सवाल का जवाब देते हुए कहा कि टोक्यो स्व-शासित लोकतांत्रिक द्वीप (ताइवान) पर किसी भी हमले की स्थिति में सैन्य हस्तक्षेप कर सकता है।

उनका यही बयान तनाव की जड़ बन गया। चीन ताइवान को अपने क्षेत्र का हिस्सा मानता है और उसे अपने नियंत्रण में लाने के लिए बल प्रयोग करने की धमकी दी।

बीजिंग की ओर से कड़ी राजनयिक प्रतिक्रिया हुई; उसने अपने नागरिकों से जापान की यात्रा से बचने का आग्रह किया।

द जापान टाइम्स के अनुसार अब इसका असर दिखने लगा है। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से पता चला है कि इस चेतावनी का पर्यटकों की संख्या पर असर पड़ा है।

जापान नेशनल टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन (जेएनटीओ) के अनुसार, पिछले महीने चीन से जापान आने वालों की संख्या पिछले साल की तुलना में सिर्फ 3 फीसदी बढ़ी, जो जनवरी 2022 के बाद सबसे कम है।

जेएनटीओ ने कहा कि पिछले महीने चीन से लगभग 5,60,000 यात्रियों ने जापान का दौरा किया था, जो साल-दर-साल 3 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है, और इस मामूली बढ़त का कारण चीन की ओर से जारी यात्रा चेतावनी रही।

जापान आने वाले चीनी पर्यटकों की साल-दर-साल वृद्धि कई महीनों से लगातार दोहरे अंकों में बनी हुई थी। ये अक्टूबर में 22.8 फीसदी, सितंबर में 18.9 फीसदी और अगस्त में 36.5 फीसदी थी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चीन जापानी द्वीपसमूह के लिए पर्यटकों का सबसे बड़ा स्रोत है; 2025 के पहले नौ महीनों में लगभग 7.5 मिलियन पर्यटक आए थे। जो सभी विदेशी पर्यटकों का एक चौथाई है। कमजोर येन से आकर्षित होकर, उन्होंने (चीनी पर्यटकों ने) तीसरी तिमाही में 3.7 बिलियन डॉलर के बराबर खर्च किया।

जेएनटीओ के अनुसार, पिछले साल प्रत्येक चीनी पर्यटक ने अन्य पर्यटकों की तुलना में औसतन 22 फीसदी अधिक खर्च किया।

इस महीने विवाद के नवीनतम घटनाक्रम में, चीनी सैन्य विमानों ने जापानी जेट पर रडार लॉक कर दिया था, जिसके बाद टोक्यो ने बीजिंग के राजदूत को तलब किया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

जापान का दृष्टिकोण स्पष्ट है। उम्मीद की जा रही है कि संवाद से तनाव को कम किया जा सकेगा। यह समय है जब दोनों देशों को आपसी संवाद को प्राथमिकता देनी चाहिए।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ताकाइची का ताइवान पर बयान क्या था?
ताकाइची ने कहा था कि किसी भी हमले की स्थिति में जापान सैन्य हस्तक्षेप कर सकता है।
चीन ने जापान के प्रति क्या प्रतिक्रिया दी?
चीन ने जापान की यात्रा से बचने के लिए अपने नागरिकों को चेतावनी दी है।
जापान में चीनी पर्यटकों की संख्या में क्या बदलाव आया है?
पिछले महीने चीन से जापान आने वालों की संख्या में केवल 3 फीसदी की वृद्धि हुई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले