21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया?

सारांश

क्या अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया? जानिए इस हमले के पीछे की पूरी कहानी और इसके प्रभावों के बारे में।

मुख्य बातें

ड्रग्स तस्करी और तेल के कारण अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव है।
नेशनल इमरजेंसी की घोषणा के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है।
अमेरिका ने मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया है।

वॉशिंगटन, 3 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। वेनेजुएला में शनिवार को हुई ताबड़तोड़ हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। ट्रंप ने यह दावा किया है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी अमेरिका के कब्जे में हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, "संयुक्त राज्य अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ एक बड़ा हमला किया है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी के साथ पकड़ लिया गया है और देश से बाहर ले जाया गया है।"

वेनेजुएला के रक्षा मंत्री ने कहा, "बोलिवेरियन देश की नेशनल आर्म्ड फोर्स पूरी दुनिया को बताती है कि आज 3 जनवरी की सुबह-सुबह वेनेजुएला देश को यूनाइटेड स्टेट्स सरकार के सबसे आपराधिक सैन्य हमले का निशाना बनाया गया है।" हमले के बाद वेनेजुएला में नेशनल इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है।

इस घटनाक्रम का संबंध ड्रग्स की तस्करी से है। अमेरिका ने लगातार वेनेजुएला को बड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। कैरेबियन सागर में अमेरिका की ओर से कार्रवाई भी की गई। हाल ही में अमेरिका ने वेनेजुएला की तेल कंपनियों और उनसे जुड़े जहाजों पर प्रतिबंध भी लगाया था।

अमेरिका लगातार आरोप लगाता रहा है कि वेनेजुएला भारी पैमाने पर यूएस के अंदर ड्रग्स भेज रहा है। ट्रंप प्रशासन ने सीधे तौर पर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर भी आरोप लगाए थे।

इतना ही नहीं, ट्रंप ने अमेरिका में राष्ट्रपति मादुरो और उनके परिवार की सभी संपत्तियों को फ्रीज कर दिया। इसके साथ ही अमेरिका पर लंबे समय से वेनेजुएला की राजनीति में दखल देने और प्रभावित करने के आरोप भी लगते रहे हैं।

दूसरी ओर, दोनों देशों के बीच इस तनाव का एक बड़ा कारण तेल भी है। 1976 में वेनेजुएला सरकार ने तेल उद्योग का राष्ट्रीयकरण कर दिया था, जिसके बाद विदेशी तेल कंपनियों के सभी ऑपरेशन वहां की सरकारी कंपनी पेट्रोलियोस डी वेनेजुएला (पीडीवीएसए) के तहत आ गए थे।

वेनेजुएला सरकार के इस कदम से अमेरिका की परेशानी बढ़ गई। अमेरिका के लिए वेनेजुएला से तेल निकालने की प्रक्रिया काफी मुश्किल हो गई। यही एक कारण है कि अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव लंबे समय से बना हुआ है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या ट्रंप ने मादुरो को गिरफ्तार किया?
हां, ट्रंप ने दावा किया है कि मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका ने हिरासत में लिया है।
वेनेजुएला में क्या हो रहा है?
वेनेजुएला में एक बड़ा हमला हुआ है, जिसके बाद नेशनल इमरजेंसी की घोषणा की गई है।
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव का कारण क्या है?
इस तनाव का एक बड़ा कारण वेनेजुएला की तेल नीतियां और ड्रग्स की तस्करी से जुड़ा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले