25 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शांति का रास्ता हमारे पैरों के नीचे है? वांग यी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शांति का रास्ता हमारे पैरों के नीचे है? वांग यी

सारांश

क्या शांति का रास्ता वास्तव में हमारे नीचे है? वांग यी ने ईरान और मध्य पूर्व की स्थिति पर महत्वपूर्ण बातें की हैं। उनका कहना है कि वार्ता और सदिच्छा ही समस्याओं का समाधान कर सकती हैं। आगे जानें!

मुख्य बातें

शांति का रास्ता हमारे नीचे है।
वार्ता से समस्याओं का समाधान संभव है।
ईरान का नाभिकीय हथियार विकास पर प्रतिबंध है।
मध्य पूर्व में संकट का नया दौर चल रहा है।
फिलिस्तीन मुद्दे से ध्यान नहीं हटाना चाहिए।

बीजिंग, 5 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने पेरिस में फ्रांसीसी विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट के साथ वार्ता के बाद संवाददाताओं से बातचीत की।

ईरान और मध्य पूर्व की स्थिति पर उठाए गए सवालों के जवाब में वांग यी ने कहा कि शांति की दिशा में कदम हमारे पैरों के नीचे ही हैं। इतिहास विभिन्न पक्षों की सदिच्छा की परीक्षा करेगा।

वांग यी ने कहा कि ईरान के नाभिकीय मुद्दे को वार्ता के माध्यम से सुलझाना चाहिए था, लेकिन अब यह मध्य पूर्व में नए संकट को जन्म दे रहा है। चीन को इस पर गहरा खेद है और इससे सीखने की आवश्यकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि हम ईरान के सर्वोच्च नेता के इस वादे का सम्मान करते हैं कि ईरान नाभिकीय हथियार का विकास नहीं करेगा। साथ ही, हम ईरान के नाभिकीय ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के अधिकार को भी मान्यता देते हैं। इस आधार पर, संबंधित पक्षों को ईरानी नाभिकीय मुद्दे पर नए अंतरराष्ट्रीय समझौते पर विचार करने में तेजी लानी चाहिए।

वांग यी ने यह भी कहा कि हालिया इजरायल-ईरान सैन्य टकराव को दोहराने से बचना चाहिए। युद्ध से ईरान के मुद्दे का समाधान नहीं होगा। ईरान के नाभिकीय सवाल का सही समाधान मध्य पूर्व के मुद्दों, विशेषकर फिलिस्तीन के मुद्दे से ध्यान नहीं हटाना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

हमारा मानना है कि वार्ता और सहयोग ही किसी भी अंतरराष्ट्रीय समस्या का समाधान है। शांति के प्रयासों में सभी पक्षों की सदिच्छा महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
25 अगस्त 2026
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले